नई सरकार के शपथ शपथ ग्रहण से पहले ही घटी ममता बनर्जी की सुरक्षा,घर के बाहर से हटाए गए हाई-टेक बैरिकेड्स

Mamata Banerjee’s Security Reduced : पश्चिम बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण होने जा रहा है. नई सरकार अपना काम काम 9 मई से आधिकारिक रुप से शुरु करेगी लेकिन शासन के स्तर पर अभी से असर दिखाई देने लगा है. सबसे पहले इसका असर सत्ता से बाहर जा रही मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी पर पड़ा है. बुधवार सुबह निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के आवासों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था काफी कम कर दी गई.

इन तीन प्रमुख स्थानों से हटी पुलिस फोर्स

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार सुबह 6:30 बजे से कोलकाता के तीन महत्वपूर्ण ठिकानों पर सुरक्षा कम की गई है. इनमें 188A हरीश चटर्जी रोड स्थित ममता बनर्जी का निजी आवास, 121 कालीघाट रोड स्थित पार्टी मुख्यालय और 9 कैमक स्ट्रीट स्थित अभिषेक बनर्जी का दफ्तर शामिल है.

हाई-टेक बैरिकेड्स की जगह अब साधारण गार्डरेल

सुरक्षा में कटौती की प्रक्रिया मंगलवार से ही शुरू हो गई थी. कालीघाट इलाके में ममता बनर्जी के घर से करीब 200 मीटर पहले लगे मशीन से चलने वाले ‘कैंची वाले बैरिकेड्स’ हटा दिए गए हैं. ये हाई-टेक बैरिकेड्स आमतौर पर केवल अति-सुरक्षित वीवीआईपी क्षेत्रों में ही उपयोग किए जाते हैं. अब इनकी जगह सामान्य हाथ से लगाए जाने वाले गार्डरेल लगा दिए गए हैं.

कोलकाता पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

सुरक्षा घेरा कम करने का यह फैसला कोलकाता पुलिस (मुख्यालय) के संयुक्त आयुक्त द्वारा जारी एक आंतरिक मेमो के बाद लिया गया. यह आदेश मंगलवार को ही प्रभावी हो गया था, जिसके बाद बुधवार सुबह तक जमीनी स्तर पर बदलाव कर दिए गए.

बीजेपी की जीत और टीएमसी की विदाई

यह घटनाक्रम राज्य में हुए सत्ता परिवर्तन का सीधा असर माना जा रहा है. इस साल दो चरणों में हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 207 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की है. वहीं, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी को 294 सीटों में से केवल 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा है.

एडवोकेट जनरल किशोर दत्ता का इस्तीफा

सरकार बदलने के साथ ही कानूनी मोर्चे पर भी हलचल तेज है. राज्य के एडवोकेट जनरल किशोर दत्ता ने राज्यपाल आर.एन. रवि को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. किशोर दत्ता दिसंबर 2023 से इस पद पर थे. इससे पहले भी वह 2017 से 2021 के बीच राज्य के एडवोकेट जनरल के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे.

Latest news

Related news