रायपुर (छत्तीसगढ़) : रायपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भरपूर एक्शन दिखाया. विधानसभा का घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं पर जमकर आंसू गैंस के गोले फेंके गये. भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास योजना मामले को लेकर विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे.
छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना में 16 लाख आवास पेंडिंग मामले को लेकर बीजेपी ने विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की. पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ कर प्रदर्शनकारियो को तितर वितर किया pic.twitter.com/17Q1viNZk2
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) March 15, 2023
पीएम आवास योजना को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ में चुनावों का मौसम है, राजनीतिक दल अपने अपने हिस्से की कवायद में जुटे हैं. कांग्रेस शाषित छत्तीसगढ़ में बीजेपी राज्य सरकार के खिलाफ उग्र है और सरकारी योजनाओं के पूरा ना होने पर जमकर विरोध प्रदर्शन कर रही है.
PM आवास के हितग्राहियों के चरण पखारकर प्रदर्शन की शुरुआत
बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम आवास योजना को लेकर विधानसभा का घेराव किया. भाजपा नेताओं ने अपने विरोध प्रदर्शन की शुरुआत PM आवास के हितग्राहियों के चरण पखारकर की . इनके चरण पखार कर भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा ती तरफ कूच कर गये.
छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुए प्रदर्शन में पड़ोसी राज्य झारखंड के पूर्व सीएम और भाजपा नेता रघुवर दास भी शामिल हुए.इस विरोध प्रदर्शन मे नेताओं के साथ साथ हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर निकले.
प्रदर्शन रोकने केलिए बघेल सरकार ने किया आंसू गैस का इंतजाम
पेम आवा. योजना के लेकर बीजेपी ने बगेल सरकार के खिलाफ विशाल विरोध प्रदर्शन और विधानसबा के घेराव की योजना बनाई जिसे रोकन के लिए बदेल सरकार ने भी चाक चौबंद व्यवस्था की. जिस तरह से दिल्ली में केंद्र सरकार विपक्षी दलों को इंडी दफ्तर नहीं पहुंचने दिया. बड़ी संख्या में सिक्योरिटी लगाई गई, उसी तरह के हालात रायपुर में भी विधानसभा परिसर के पास देखने के लिए मिला. बड़ी संख्या मे पुलिस के जावन आंसू गैस और अन्य सामानो के साथ विधानसभा के बाहल मौजूद थे और किसी भी हालत में विपक्षी बीजेपी को विधानसभा का घेराव नही करने दिया .
छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजन को लेकर क्या है तकरार
राज्य में विपक्ष का आरोप है कि बघेल सरकार के शासनकाल में 16 लाख पीएम आवास पेंडिंग है. इस मामले को लेकर मंगलवार को विधानसभा में गर्मागर्म बहस हुई. सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा नेताओं पर सदन के भीतर पीएम आवास योजना को लेकर गलत आंकड़ा पेश करने का आरोप भी लगाया. मुख्यमंत्री बघेल ने पीएम आवास योजना (शहरी) का 2015 से अब तक का आंकड़ा जारी करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने 8 गुना से ज्यादा राज्यांश दिया, दो गुना से ज्यादा खर्च किया और पांच गुना से ज्यादा मकान बनवाये .
सीएम भूपेश बधेल ने राज्य सरकार का आंकड़ा किया पेश
सीएम भूपेश बधेल ने विधानसभा में राज्य सरकार का आंकड़ा पेश करते हुए कहा कि 2015-16 से 2018-19 तक बीजेपी सरकार ने 271.37 करोड़ राज्यांश जारी किया, फिर कांग्रेस की सरकार आई. 2019-20 से 2022-23 तक कांग्रेस की सरकार ने 2116.31 करोड़ राज्यांश जारी किया . पिछली सरकार से लगभग 8 गुना ज्यादा. बीजेपी की पिछली सरकार में सरकार में कुल 1241.93 करोड़ रुपए खर्च हुई. हमारी सरकार ने 2763.90 करोड़ रुपए खर्च किए. हमारी सरकार ने 2.22 गुना ज्यादा खर्च किया. 2015 से प्रारंभ हुई योजना में बीजेपी ने 2018-19 तक केवल 19042 आवास बनाए, जबकि हमने 2019-20 से 2022-23 तक 93,725 आवास बनाए, जो पांच गुना अधिक है.
सरकार के इस जबाव के बाद बीजेपी के कार्यकर्ता सड़कों पर हैं और आरोप है कि सरकार केंद्र की पीएम आवास योजना को राज्य में ठीक से लागू नहीं करना चाहती है .

