Delhi Vivek Vihar Fire : नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके रविवार तड़के एक भीषण अग्नीकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई. आग एसी प्लांट ब्लास्ट से लगी और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में फाैल गई. ये घटना रविवार तड़के हुई. शुरुआती जांच में इस तबाही की वजह एयर कंडीशनर (AC) में हुआ ब्लास्ट बताया जा रहा है.
#Update – दिल्ली के विवेक विहार में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत हो गई, घर में रखें नोट और बाकी सामान जल कर राख हो गए। #Delhi #ACBlast #FireTragedy #BreakingNews #FireIncident https://t.co/tjXDGgD21d pic.twitter.com/46rAUKLkpu
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) May 3, 2026
Delhi Vivek Vihar Fire : तड़के 3:47 बजे मचा कोहराम
दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना रविवार तड़के करीब 3:47 बजे मिली. जानकारी मिलते ही दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं. जब तक टीम पहुँची, आग की लपटों ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया था. फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद कूलिंग ऑपरेशन शुरू किया गया.
बंद था छत का दरवाजा, काल बन गई सीढ़ियां
खबरों के मुताबिक,आग दूसरी मंजिल के एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट के कारण लगी, जो तेजी से तीसरी मंजिल तक फैल गई. बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल पर मौजूद लोग जान बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन बदकिस्मती से छत का दरवाजा बंद था. धुएं और आग की लपटों के बीच वे वहीं फंस गए और दम घुटने और जलने से उनकी मौत हो गई.
बिस्तर पर ही हो गई मौत
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फायरकर्मियों को कुछ शव बिस्तर पर ही मिले, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नींद में होने के कारण उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला. हादसे में 4 अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सर्च ऑपरेशन जारी है और मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है.
मृतकों की पहचान: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर ली है. इस हादसे में डेढ़ साल के मासूम आकाश जैन सहित परिवार के कई सदस्यों ने जान गंवाई है:
-
दूसरी मंजिल: अरविंद (60), अनीता जैन (58), निशांत जैन (35), अंचल जैन और मासूम आकाश जैन।
-
पहली मंजिल: शिखा जैन (45)।
-
तीसरी मंजिल: नितिन जैन (50), शैली जैन और सम्यक। वहीं, घायल नवीन जैन (48) का उपचार अस्पताल में चल रहा है.
जांच के घेरे में लापरवाही
पुलिस और दमकल विभाग अब इस बात की विस्तृत जांच कर रहे हैं कि आग बिल्डिंग के किस हिस्से से शुरू हुई और क्या सुरक्षा मानकों में कोई कोताही बरती गई थी. फिलहाल पूरे इलाके में मातम का माहौल है और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है.

