Journalist Ved Pratap Demise: नहीं रहे आतंकी हाफिज सईद का इंटरव्यू लेने वाले ‘वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक’

Journalist Ved Pratap Demise: पत्रकारिता के पेशे में अपनी अलग छाप छोड़ने वाले वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है. 14 मार्च की सुबह उनका निधन हो गया. उनके निधन से जुडी जानकारी उनके पीए मोहन ने दी . मोहन ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे वह बाथरूम में फिसल गये थे, उसके तुरंत बाद उनको घर के पास मौजूद अस्पताल इलाज के लिए लेजाया गया. जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया.

हाफिज सईद से इंटरव्यू रहा था चर्चा में

जो लोग वेद प्रताप वैदिक को नहीं जानते तो उन्हें बता दें कि वो हिंदी भाषा के जाने माने पत्रकार थे, 78 साल की उमर में अंतिम सांस ली. इससे पहले आखिरी बार वह अखबार की सुर्खियों में तब छाये थे जब उन्होंने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकी हाफिज सईद का इंटरव्यू किया था. उनका इंटरव्यू काफी चर्चा में रहा था.

कुछ ऐसा हुई थी जीवन की शुरूआत

वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक 30 दिसंबर 1944 को मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे थे. जिसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में जेएनयू से पीएचडी की थी. जिसमें वह चार साल तक दिल्ली में राजनीति शास्त्र के टीचर रहे. आपको ये भी बता दें कि फिलॉस्फी और राजनीतिक शास्त्र उनके पसंदीद विषय में शामिल थे.

50 देशों की यात्रा कर चुके थे दिवंगत पत्रकार

सिर्फ इतना ही नहीं दिवंगत पत्रकार वैदिक जी कि बारे में जितना कहें उतना कम है वेद प्रताप वैदिक भारत के सबसे ज्यादा योग्य संपादकों में से एक माने जाते थे. उन्होंने 12 सालों तक नवभारत टाइम्स के एडिटोरियल संपादक के रूप में काम किया था. इसके अलावा उन्होंने अफगानिस्तान पर शोध किया था. और तो और वे लंदन, मॉस्को समेत दुनिये के लगभग 50 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुके थे.

Latest news

Related news