छत्तीसगढ़ के जशपुर में बड़ा विमान हादसा, पहाड़ियों से टकराकर क्रैश हुआ चार्टर्ड प्लेन

Jaspur Plane Crash: जशपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक विमान दुर्घटना की खबर सामने आ रही है. सोमवार को जिले के आरा पहाड़ियों (Ara Hills) में एक निजी चार्टर्ड विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि विमान पहाड़ी के पास स्थित रतनपहली जंगल क्षेत्र में पेड़ों से जा टकराया, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ और पूरे इलाके में धुआं फैल गया.

Jaspur Plane Crash : पहाड़ी से उठी आग की लपटें

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, विमान को पहाड़ियों की ओर नीचे आते देखा गया था. जैसे ही विमान रतनपहली जंगल के पेड़ों से टकराया, वहां आग की लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा. इस भयानक मंजर को देखकर आसपास के ग्रामीण इलाकों में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय पुलिस और प्रशासन को इस घटना की सूचना दी.

राहत और बचाव कार्य शुरू (Live Updates)

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल और जिला प्रशासन की टीमें दुर्गम पहाड़ी रास्तों से होते हुए मौके पर पहुँच गई हैं. फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य (Rescue Operation) युद्ध स्तर पर जारी है .हादसे की वजह को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जनकारी नहीं है, केवल इतना बताया जा रहा है कि दुर्घटना पहाड़ी और पेड़ों से विमान के टकराने के कारण  हुआ. फिलहाल इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि विमान में कितने लोग सवार थे और ये विमान यहां कैसे और कहां से आया .

राहत और बचाव के लिए पहुंचे प्रशासन के लोग 

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि उनकी प्राथमिकता पहले आग पर काबू पाने और विमान में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की है. चूंकि इलाका जंगली और पहाड़ी है, इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह निजी विमान कहाँ से आ रहा था और इसका गंतव्य क्या था.

Latest news

Related news