दिल्ली : इस साल उत्तर भारत में गरम मौसम ने समय से पहले दस्तक दे दी है. फरवरी के महीने से ही मौसम सामान्य से ज्यादा गर्म रहने लगा है.अनुमान है कि इस साल पिछले सालों के मुकाबले गर्मी ज्यादा होने वाली है. इसे देखते हुए सरकार गर्मियों में होने वाली समस्याओं से निबटने के लिए कमर कस रही है.

आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी (Pm Modi) ने आने वाली गर्मियों को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की . बैठक में पीएम मोदी ने आने वाली गर्मियों और मौमस से होने वाली परेशानियां और उनसे निबटने के उपायों पर विचार विमर्श किया.
इस बैठक में पीएम मोदी ने मानसून के पूर्वानुमान, रबी फसलों पर प्रभाव, चिकित्सा बुनियादी ढांचे की तैयारी और आपदा से संबंधित गर्मी और उससे निबटने के उपायों के तैयारी के बारे में जानकारी ली.
पीएम ने अस्पतालों और फायर विभाग की तैयारियों का जायजा लिया
पीएम मोदी ने सभी अस्पतालों के बारे में विस्तार से फायर ऑडिट की आवश्यकता पर बल दिया. बैठक में मौजूद अधिकारियों ने पीएम को गर्मी से संबंधित आपदाओं की तैयारी के लिए देश भर में चल रहे विभिन्न प्रयासों और शमन उपायों के बारे में भी अपडेट किया.

