Thursday, July 2, 2026
Home Breaking News अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर किया दावा–कहा-‘ईरान के राष्ट्रपति ने युद्ध रोकने...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर किया दावा–कहा-‘ईरान के राष्ट्रपति ने युद्ध रोकने की अपील की, मैंने रखी शर्तें’

0
245
Donald Trump Ceasefire
Donald Trump Ceasefire

Donald Trump Ceasefire :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक ताजा सोशल मीडिया पोस्ट ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के नए राष्ट्रपति ने उनसे संपर्क साधकर युद्ध रोकने यानी ‘सीजफायर’ की अपील की है. ट्रंप के मुताबिक, ईरान का नया शासन अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में काफी समझदार और कम कट्टर नजर आ रहा है. हालांकि, शांति की इस अपील पर ट्रंप ने नरमी दिखाने के बजाय बेहद कड़े तेवर अपनाए हैं.

Donald Trump Ceasefire
Donald Trump Ceasefire

Donald Trump Ceasefire का दावा- मैंने रखी शर्ते ..

डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि वह सीजफायर पर तभी विचार करेंगे, जब ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) को पूरी तरह से खुला, स्वतंत्र और सुरक्षित कर दिया जाएगा. अपनी पोस्ट में उन्होंने बेहद सख्त लहजे का इस्तेमाल करते हुए चेतावनी दी कि जब तक उनकी शर्तें पूरी नहीं होतीं, अमेरिका ईरान पर हमले जारी रखेगा. ट्रंप ने यहाँ तक कह दिया कि यदि उनकी बात नहीं मानी गई, तो वे ईरान को तबाह कर देंगे और उसे वापस ‘पाषाण युग’ (Stone Ages) में धकेल देंगे.

 ईरान ने सिरे से खैरिज किया ट्रंप का दावा  

दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप ने अपने इस बयान में किसी विशेष नाम का जिक्र नहीं किया कि वे किसे ईरान का नया राष्ट्रपति मान रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, ईरान ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि उनकी ओर से सीजफायर की कोई मांग नहीं की गई है. ट्रंप का यह बयान उनके उस दावे के कुछ ही घंटों बाद आया है, जिसमें उन्होंने अगले 2-3 हफ्तों में ईरान के साथ जारी संघर्ष को खत्म करने की बात कही थी.