IPL 2026 : MI vs KKR : आईपीएल के 19वें सीजन का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा. दरअसल यह मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 7 बजे होगा. पांच बार की चैंपियन मुंबई को पिछले पांच साल से खिताब का इंतजार है. वहीं तीन बार की विजेता कोलकाता पिछले सीजन में 8वें स्थान पर रही थी. कोलकाता ने 2012, 2014 और 2024 में खिताब जीते हैं, जबकि मुंबई 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनी थी.
IPL 2026 : MI vs KKR
दरअसल मुंबई का कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड हमेशा मजबूत रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले हुए हैं, जिसमें मुंबई ने 24 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता को सिर्फ 11 जीत मिली हैं. वानखेड़े के मैदान पर दोनों टीमों की 12 बार टक्कर हुई है. इसमें होम टीम मुंबई ने 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि कोलकाता यहां सिर्फ 2 मैच ही जीत पाई है.
मुंबई के पास मजबूत टीम
मुंबई इंडियंस को खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा है. टीम में टी-20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे नाम हैं. इनके साथ रोहित शर्मा की मौजूदगी से बल्लेबाजी और नेतृत्व दोनों मजबूत दिखते हैं. दरअसल विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो रायन रिकेल्टन, शेरफन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, विल जैक्स, अल्लाह गजनफर और ट्रेंट बोल्ट टीम को और संतुलित बना रहे हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी बेहद खतरनाक मानी जाती है. इनके अलावा शार्दूल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे अनुभवी भारतीय गेंदबाज टीम को मजबूती देते हैं. नमन धीर इस बार फिनिशर की भूमिका में नजर आ सकते हैं.
कोलकाता की गेंदबाजी कमजोर
दरअसल दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम चार गेंदबाजों के बाहर होने के बाद थोड़ी कमजोर दिख रही है. जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी विभाग की बड़ी जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती पर होगी, जो टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं बल्लेबाजी में कोलकाता नाइट राइडर्स काफी मजबूत नजर आती है। टीम के पास 1 से 8 नंबर तक विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं. ऐसे में गेंदबाजी की कमी को वे अपनी बल्लेबाजी से पूरा करने की कोशिश करेंगे. स्क्वॉड में न्यूजीलैंड के फिन एलन और टिम साइफर्ट जैसे शानदार ओपनर्स हैं. कैमरन ग्रीन और सुनील नारायण जैसे दो बेहतरीन ऑलराउंडर टीम को और मजबूत बनाते हैं.
पिच रिपोर्ट पर डालें नजर
वानखेड़े की पिच हमेशा बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार होती है, यहां हाई स्कोरिंग मैच अक्सर देखने को मिलते हैं. हालांकि, तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है, खासकर नई गेंद से स्विंग और उछाल अच्छा मिलता है. इस मैदान पर IPL के अब तक 123 मैच खेले गए हैं. इनमें से 57 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते, जबकि 66 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं. यहां का सबसे बड़ा टीम स्कोर 235/1 है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था.
कैसा रहेगा मौसम?
मुंबई में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। दिनभर हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बारिश की संभावना करीब 25% है, जबकि हवा की रफ्तार लगभग 15 किमी प्रति घंटा रह सकती है। कुल मिलाकर मौसम सुहावना बना रहेगा।

