IPL 2026 : इसबार नहीं होगा IPL का रंगारंग आगाज,BCCI ने रद्द की ओपनिंग सेरेमनी, जानें क्या है वजह ?

IPL 2026 Opning Ceremony बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है,लेकिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक मायूस करने वाली खबर सामने आई है. इस बार लीग की शुरुआत किसी बॉलीवुड तड़के या भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ नहीं होगी. बीसीसीआई (BCCI) ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि इस साल उद्घाटन समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा.

IPL 2026 Opning Ceremony क्यों हुई रद्द ?

बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इस फैसले के पीछे एक बेहद भावुक और संजीदा वजह बताई है. दरअसल, पिछले साल 4 जून को जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड हो रही थी, तब एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी. उन मृतकों के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान प्रकट करने के लिए बोर्ड ने इस साल जश्न ना मनाने का फैसला किया है. देवजीत सैकिया ने  अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि –

“पिछले साल की दुखद घटना को देखते हुए, IPL 2026 के पहले दिन कोई भी औपचारिक सांस्कृतिक कार्यक्रम (Cultural Event) आयोजित नहीं किया जाएगा।”

RCB vs SRH: डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी बेंगलुरु

सीजन का पहला मुकाबला बैंगलोर में ही  28 मार्च को शाम 7:30 बजे से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. आरसीबी इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगी, क्योंकि पिछले सीजन में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला ऐतिहासिक खिताब जीता था.

क्लोजिंग सेरेमनी का होगा आयोजन 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)आईपीएल फाइनल वाले दिन ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी की तैयारी कर रहा है. आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा. पूरे सीजन का शिड्यूल अभी तय नहीं हुआ है  10 टीमों वाली इस लीग के लिए पहले चरण में  बीसीसीआई ने अभी केवल 20 मैचों का शेड्यूल तय किया है. उम्मीद की जा रही है कि इस सीजन का क्लोजिंग सेरेमनी भव्य और शानदार होगा.

क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल?

बेंगलुरु के मौसम को लेकर क्रिकेट फैंस थोड़े चिंतित हो सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को मैच के दौरान 10 से 15 प्रतिशत बारिश की संभावना है. हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और हैदराबाद के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा.

मैच और वेदर अपडेट्स: एक नज़र में
विवरण जानकारी
पहला मैच RCB vs SRH
तारीख और समय 28 मार्च, शाम 7:30 बजे
स्थान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
बारिश की संभावना 10% से 15%
फाइनल की तारीख 31 मई 2026

Latest news

Related news