PM Modi on West Asia Crisis: राज्यसभा में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध संकट को लेकर देश को महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस संघर्ष का सीधा असर वैश्विक व्यापार और सप्लाई चेन पर पड़ रहा है, खासकर Strait of Hormuz में बाधा के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है.
वर्तमान संकट ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया है। अभी तक पश्चिम एशिया में जो नुकसान हुआ है, उससे उबरने में दुनिया को काफी समय लगेगा।
भारत पर इसका कम से कम दुष्प्रभाव हो, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हमारी अर्थव्यवस्था के मूलभूत आधार मजबूत हैं और सरकार… pic.twitter.com/Qm07vrgLpW
— SansadTV (@sansad_tv) March 24, 2026
पीएम मोदी ने कहा कि हॉर्मुज स्ट्रेट में कई कमर्शियल जहाज फंसे हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय क्रू मेंबर्स भी शामिल हैं. उन्होंने साफ कहा कि इस तरह के हमले और समुद्री रास्तों में रुकावट पूरी तरह अस्वीकार्य है.
भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
पीएम मोदी ने कहा कि खाड़ी देशों में एक करोड़ से ज्यादा भारतीय रहते हैं और उनकी सुरक्षा भारत सरकार के लिए सबसे बड़ी चिंता है. उन्होंने जानकारी दी कि युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक करीब 3.75 लाख भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौट चुके हैं. साथ ही Iran से भी 1,000 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया है, जिनमें 700 से ज्यादा मेडिकल छात्र शामिल हैं.
कूटनीतिक स्तर पर लगातार प्रयास
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत लगातार United States, Iran और Israel के संपर्क में है. उन्होंने कहा कि भारत ने सभी पक्षों से हॉर्मुज स्ट्रेट को खोलने और तनाव कम करने की अपील की है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत का रुख स्पष्ट है—संवाद ही समाधान का एकमात्र रास्ता है और किसी भी युद्ध से मानवता को नुकसान ही होता है.
तेल और गैस सप्लाई पर सरकार की नजर
प्रधानमंत्री ने बताया कि युद्ध के बावजूद भारत ने वैकल्पिक कूटनीतिक प्रयासों के जरिए तेल और एलपीजी की सप्लाई को बनाए रखा है. बीते दिनों में कई देशों से कच्चे तेल और गैस से भरे जहाज भारत पहुंचे हैं और आगे भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे.
हमलों में भारतीयों को नुकसान
पीएम मोदी ने स्वीकार किया कि हाल के हमलों में कुछ भारतीयों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है और सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ स्थिति को संभाल रही है.

