Gas Bill Cyber Fraud Alert : देश में पेट्रोल डीजल और गैस की किल्लत के बीच सरकार ने एक एलर्ट जारी किया है, जिसमें लोगों से अपील की है कि किल्लत के नाम पर हो रही ठगी से बचें. सरकार ने एक एलर्ट जारी करते हुए कहा है कि पेट्रोल पंपों पर तेल की सप्लाई और पीएनजी कनेक्शन की रफ्तार तेज की जायेगी. इस बीच लोग पैनिक ना करें और ठगी से बचें.
Gas Bill Cyber Fraud Alert : गैस बिल के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता
देश में ईंधन की चर्चा के बीच साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं. सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से सी. सेंथिल राजन ने चेतावनी दी है कि लोगों के मोबाइल पर ‘Gas Bill APK File’ के नाम से मैसेज भेजे जा रहे हैं. इसमें बैंक विवरण मांगकर खाता साफ किया जा रहा है. सरकार ने अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या फाइल पर क्लिक ना करें और तुरंत पुलिस में शिकायत करें.
रूस से आ रहा है ‘एक्वा टाइटन’
पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल पंपों पर तेल की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी. इसी बीच, मिनिस्ट्री ऑफ शिपिंग के विशेष सचिव राजेश के. सिन्हा ने जानकारी दी कि रूसी कच्चे तेल से लदा विशाल जहाज ‘एक्वा टाइटन’ 21 मार्च को मंगलौर बंदरगाह पहुंचेगा. इसे MRPL द्वारा किराए पर लिया गया है, जिससे ऊर्जा संकट की अफवाहों पर विराम लगेगा.
PNG कनेक्शन की रफ्तार तेज, 1 हफ्ते में मिलेगी मंजूरी
एलपीजी पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार अब पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) को बढ़ावा दे रही है.
-
पिछले एक हफ्ते में 1.25 लाख नए पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं.
-
सरकार ने आदेश दिया है कि नए आवेदनों को 7 दिनों के भीतर मंजूरी दी जाए.
-
व्यावसायिक उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द पीएनजी पर शिफ्ट होने की अपील की गई है.
कुवैत से वतन वापसी: कल कोच्चि पहुंचेगी पहली स्पेशल फ्लाइट
विदेश मंत्रालय के अनुसार, 28 फरवरी से अब तक 28 लाख भारतीय सुरक्षित घर लौट चुके हैं। कुवैत में फंसे भारतीयों के लिए राहत की खबर है कि जजीरा एयरवेज सऊदी अरब के रास्ते स्पेशल उड़ानें संचालित कर रहा है. कल कोच्चि के लिए पहली विशेष फ्लाइट उड़ान भरेगी, जिससे केरल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

