सदी के महानायक अमिताभ बच्चन रिभुदास गुप्ता की फिल्म ‘सेक्शन 84’ में आयेंगे नजर

भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म उंचाई की सफलता की बाद अब जल्द ही रिभु दासगुप्ता की कोर्ट रूम ड्रामा थ्रिलर “सेक्शन 84” में नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर अमिताभ बच्चन ने खुद ट्टीट किया है . महानायक ने ट्वीटर पर लिखा है कि इस फिल्म को बनाने वाली कंपनी के साथ काम करके बेहद खुश हूं. इस टीम के क्रियेटिव लोगों और चुनौतिपूर्व काम मुझे भी काम करने की प्रेरणा देते हैं.

इस फिल्म का लेखन और निर्देशन खुद रिभुदास गुप्ता ने किया है. रिभु दासगुप्ता के साथ ये अमिताभ बच्चन का तीसरा प्रोजेक्ट है. इस फिल्म का निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट, फिल्म हैंगर और सरस्वती एंटरटेनमेंट ने जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर किया है.

अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म के बारे में अपने ट्वीटर हैंडल पर लिख है कि इस फिल्म मे काम करके खुशी हुई है.

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक वकील के तौर पर नजर आयेंगे. फिल्म में अमिताभ बच्चन भारतीय दंड संहिता की धारा 84 के तहत केस के लिए बहस करते नजर आयेंगे.

इस फिल्म से पहले अमिताभ बच्चन ने आखिरी कोर्ट रुम ड्रामा (film PINK) में काम किया था. अमितभ बच्चन के अभिनय ने महिला अधिकार पर बनी फिल्म में जान डाल दी थी.

Latest news

Related news