Assam Elections 2026 गुवाहाटी : असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य की राजनीति में एक बड़ी घटना हुई है. कांग्रेस के दिग्गज नेता और नागांव से लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई (Pradyut Bordoloi) ने पाला बदलते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी के दामन थाम लिया है.
Delhi: Union MoS Pabitra Margherita says, “Today, in the presence of Chief Minister of Assam, Himanta Biswa Sarma and the State President of BJP, Dilip Saikia, a noted political worker from Assam, the present sitting MP from Nagaon Lok Sabha, veteran Congress leader Pradyut… pic.twitter.com/Cpo2Qbcylz
— IANS (@ians_india) March 18, 2026
Assam Elections 2026 : 24 घंटे के भीतर कांग्रेस से ‘विदाई’ और बीजेपी में ‘एंट्री’
प्रद्युत बोरदोलोई ने कल यानी मंगलवार (17 मार्च) को ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा सौंपा था. इस्तीफे के महज 24 घंटे के भीतर उनका बीजेपी में शामिल होना यह दर्शाता है कि इसकी पटकथा काफी पहले लिखी जा चुकी थी. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर मैदान में उतारा जा सकता है.
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का बयान
बोरदोलोई का स्वागत करते हुए सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा:
“प्रद्युत बोरदोलोई का कांग्रेस के साथ 1975 से रिश्ता था। उनका बीजेपी में आना हमारी पार्टी को और मजबूत करेगा। जब किसी व्यक्ति के आत्मसम्मान के साथ कांग्रेस में रहने का कोई कारण न बचे, तो वहां रुकने का कोई मतलब नहीं है। हमारा लक्ष्य अभी और भी कांग्रेस नेताओं को साथ लाना है।”
क्यों अहम है यह बदलाव?
पुराना नाता टूटा: बोरदोलोई 1975 से कांग्रेस से जुड़े थे, उनका जाना पार्टी के लिए वैचारिक और चुनावी दोनों मोर्चों पर भारी नुकसान है.
विधानसभा चुनाव का टिकट: सीएम ने संकेत दिया है कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व से उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाने की सिफारिश करेगी.
कांग्रेस की मुश्किलें: चुनाव से ठीक पहले एक सीटिंग सांसद का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के कैडर मनोबल को तोड़ सकता है.

