अक्षय कुमार जिन्हे खतरों से खेलना का शौक है . जिन्हे कुछ वक्त पहले तक बॉक्स ऑफिस का किंग कहा जाता था . साल में 4-4 फ़िल्में करने के बावजूद उनकी हर फिल्म हिट रहती थी . लेकिन पिछले कुछ वक्त में ऐसा लगा रहा है कि खिलाड़ी कुमार के फ़िल्मी करियर पर लगातार हो रही फ्लॉप फिल्मों की वजह से खतरा मंडरा रहा है . नौबत तो ये आ गई है कि अब ऑडियंस न मिलने कि वजह से सिनेमा घरों से उनकी फ़िल्में हटाई जा रही है . जहाँ रिलीज़ से पहले उनकी फिल्म सेल्फी को लेकर ख़ासा चर्चा थी . रिलीज़ होने के बाद फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई और उनके करियर सबसे बेकार फिल्मों में शामिल हुई है .
![]()
वैसे आपको बता दें ‘सेल्फी’ में अक्षय कुमार के साथ इमरान हाशमी भी लीड रोल अदा कर रहे हैं हैं. फिल्म में अक्षय कुमार अपनी रियल ज़िन्दगी की तर्ज पर एक सुपरस्टार विजय कुमार का किरदार निभा रहे हैं और इमरान उनके एक तगड़े वाले फैन के रोल में नज़र आ रहे हैं. लेकिन अच्छी स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म को फ्लॉप होने से कोई नहीं बचा पा रहा . लेकिन आपको ये भी बता दें ऑनस्क्रीन सुपरस्टार के फ्लॉप होने का ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई सुपरस्टार्स की फ़िल्में औंधे मुँह गिर चुकी है . जिनमे शाहरुख़ खान , करीना कपूर, आयुष्मान खुराना और सलमान खान जैसे बड़े सितारे भी शामिल हैं
एक्शन हीरो’ में आयुष्मान खुराना हुए फ्लॉप

अक्षय की ‘सेल्फी’ से कुछ ही वक्त पहले अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘एक्शन हीरो’ थिएटर्स में रिलीज हुई. फिल्म को तो अच्छे मिले, लेकिन बॉक्स ऑफिस आयुष्मान के माचो किरदार का जादू नहीं चल पाया. फिल्म में आयुष्मान के अलावा जयदीप अहलावत जैसे सॉलिड एक्टर्स के होने का भी फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा. इसी के साथ फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन महज 11 करोड़ रुपये में सिमट कर रह गया . जबकि फिल्म का बजट ही 30 करोड़ रुपय था .
बड़े परदे पर सुपरस्टार बनना शाहरुख़ को पड़ा था भारी

इसके आलावा अगला नंबर आता है इन दिनों अपनी फिल्म में हज़ार करोड़ कमाने वाले शाहरुख़ खान का . जी हाँ आज भले ही शाहरुख़ पठान की वजह से शौहरत और दौलत के उच्च शिखर पर हो लेकिन एक वक्त ऐसा भी था . जब एक नहीं बल्कि दो फिल्मों में सुपरस्टार का किरदार निभाने के बाद भी कोई फिल्म नहीं चली . फिर बात चाहे शाहरुख़ की फैन की हो या फिर बिल्लू बार्बर की. शायद शाहरुख ने सोचा हो जिस तरह उन्होंने ॐ शांति ॐ में सुपर स्टार का किरदार निभाया और फिल्म हिट साबित हुई . वैसा ही इन फिल्मों के साथ भी होगा लेकिन यहाँ शाहरुख़ का हिट फिल्मों का दावा टूटता चला गया .
सलमान भी सुपरस्टार बनकर हुए थे कंगाल

इसके आलावा इस लिस्ट में सलमान खान भी शामिल है फिल्म हेलो में सलमान खान ने एक सुपरस्टार का किरदार निभाया था लेकिन फिल्म फ्लॉप हुई . उस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ भी थी और फिल्म को डायरेक्ट किया था उनके छोटे भाई सोहैल खान ने ..
‘शमिताभ’ में धनुष और अमिताभ बच्चन की जोड़ी भी हुई फ्लॉप

बॉलीवुड में ‘रांझणा’ से शानदार डेब्यू करने वाले तमिल स्टार धनुष की दूसरी हिंदी फिल्म ‘शमिताभ’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई. फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी थे. लेकिन फिर भी फिल्म हिट नहीं हो पाई .
हीरोइन से फ्लॉप हुआ था करीना का जादू
फिल्म के टाइटल से ही आप समझा जा सकता है कि करीना कपूर ने इसमें क्या किरदार निभाया होगा. फिल्म में वो एक स्टार एक्ट्रेस माही अरोड़ा के रोल में थीं, जो अपनी प्राइवेट लाइफ में बहुत सारी दिक्कतों से जूझ रही है. मधुर भंडारकर की इस फिल्म के लिए करीना को अवार्ड तो मिले, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस धुल फांकने के अलावा कुछ नहीं किया.

