फतेहाबाद में कैंटर चालक की हत्या, पुलिस ने महिला आरोपी को पकड़ा

फतेहाबाद। शहर के सेक्टर 11 में निर्माणधीन अस्पताल के पास कैंटर चालक जयवीर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप दोस्त मनोज उर्फ वकील निवासी गांव मानावाली को को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी।  थाना शहर  प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि 11 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-11 स्थित निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान जयवीर पुत्र खेताराम, निवासी भोडिया खेड़ा के रूप में की। मृतक के मामा श्रवण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जयवीर अपना टाटा कैंटर स्वयं चलाता था और यूपी से सामान लोड कर बीकानेर (राजस्थान) जा रहा था।10 मार्च की शाम जयवीर ने फतेहाबाद पहुंचने की बात कही थी, लेकिन अगले दिन उसका शव उसके कैंटर के पास ही संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही थाना शहर  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए।शिकायत के आधार पर थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की गई थी।   जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण व खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज कुमार उर्फ वकील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे के कारणों और वारदात में प्रयुक्त हथियार के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके।

Latest news

Related news