CM Nitish Kumar 75th Birthday : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 75 वर्ष के हो गये हैं. जन्मदिन के इस खास मौके पर सबसे पहले पीएम मोदी से बधाई मिली. पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया X पर लिखा
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सादर नमन एवं हृदय से आभार।@narendramodi https://t.co/uhpEZsASNW
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 1, 2026
“नीतीश जी बिहार की प्रगति के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं. उनकी योजनाओं ने लाखों जीवन बदले हैं. लंबी और स्वस्थ उम्र की कामना.”
पीएम मोदी के साथ ही गृहमंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों , बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी और अन्य नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं.
निशांक कुमार ने हनुमान मंदिर में जाकर की पूजा अर्चना
पिता के जन्मदिन के मौके पर खास आशार्वाद के लिए सीएम के एकमात्र बेटे निशांत कुमार ने पटना के महावीर मंदिर और अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना की, घर पर पिता को मिठाई खिलाई और पैर छूकर आशीर्वाद लिया.
कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को घोषित किया ‘विकास दिवस’
सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड के कार्यालयों और अलग अलग स्थानों पर जश्न मनाया जा रहा है. सीएम नीतीश के करीबी मंत्रियों ने अपने आवास पर भी केक काटा और गरीब बच्चों में मिठाई-फल बांटे. कई जगहों पर रक्दान शिविर लगाये गये .जनता दल यूनाईटेड के कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन को राज्य में “विकास दिवस” घोषित कर दिया. पटना के नौलखा मंदिर में इस मौके पर हवन-पूजा और विशेष आरती का आयोजन किया गया.
#WATCH | Patna, Bihar: Chief Minister Nitish Kumar’s 75th birthday celebrated at Naulakha Temple, where supporters prayed for his long life and good health. pic.twitter.com/c8gIvjYOm2
— ANI (@ANI) March 1, 2026
सीएम नीतीश कुमार को मिलना चाहिये भारत रत्न
सीएम नीतीश के 75वें जन्मदिन के मौके को खास बनाते हुए पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें भारत रत्न देने की मांग कर डाली. इससे पहले भी कई बार नीतीश कुमार के समर्थक उनके लिए भारत रत्न की मांग कर चुके हैं.

