Friday, February 20, 2026

सुल्तानपुर एमपीएमएलए कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, कहा मेरे उपर लगाये आरोप केवल राजनीतिक

Rahul Gandhi : लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज एक मामले में उत्तर प्रदेश के  सुल्तानपुर कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया. राहुल गांधी पर गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है. मामला  2018 के कर्नाटक चुनाव के दौरान का है, जब एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान राहुल गांधी पर गृहमंत्री अमित के खिलाफ अपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया गया था और बीजेपी नेता विजय मिश्र ने इसके खिलाफ  मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था. ये मामला सुल्तानपुर के एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा है.

Rahul Gandhi इस मामले के संबंध में बयान

राहुल गांधी आज शुक्रवार 20 फरवरी को सुबह साढे दस बजे विशेष विमान से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे, फिर सड़क के रास्ते   सुल्तानपुर पहुंचे और मामलें में अपना बयान दर्ज कराया.  कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि उनके उपर लगाये गये कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले और आरोप महज राजनीतिक हैं.

 पहले भी कोर्ट में पेश हो चुके हैं राहुल गांधी

इस मामले में पहले भी राहुल गांधी कोर्ट मे पेश हो चुके हैं. कई बार पेशी पर अनुपस्थित रहने के बाद कोर्ट ने आज 20 फरवरी को आखिरी मौका देकर राहुल गांधी को तलब किया था.  अदालत की ओर से उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए 20 फरवरी को आखिरी मौका दिया गया था. आज के बयान दर्ज हो जाने के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 9 मार्च की तारीख तय की गई है. राहुल गांधी अपना बयान दर्ज कराने के लिए करीब आधे घंटे तक कोर्ट में मौजूद रहे.

राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का क्या है पूरा मामला?

मामला 2018 कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान का है . जब एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान राहुल गांधी पर गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था. इस मामले में जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था.  मामला चुूंकी एक सांसद से जुड़ा है , इसलिए अब ये मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है.

इससे पहले राहुल गांधी 26 जुलाई 2024 को इस मामले में कोर्ट में पेश हुए थे लेकिन बाद की तारीखों पर अनुपस्थित रहे. इस मामले में सुल्तानपुर एमपी-एमएए कोर्ट ने 19 जनवरी को तारीख दी थी जिसपर राहुल गांधी के गैर-हाजिर रहने पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाया और 20 फरवरी को उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए आखिरी मौका दिया था.

रामचेत मोची की दुकान पर रुके राहुल गांधी

सुल्तानपुर कोर्ट से लौटते समय राहुल गांधी थोड़ी देर के लिए उस गुप्तारगंज के रामचेत मोची की दुकान पर भी रुके, जिनकी पिछले दिनों काफी चर्चा थी. पिछली बार इसी सुनवाई के लिए सुल्तानपुर कोर्ट से वापस आते हुए राहुल गांधी यहां के एक लोकल मोची रामचेत की दुकानपर रुके थे, उससे बात की और उसकी परेशानी जानने के बाद ना केवल उसे आर्थिक मदद दी बल्कि उसे एक इलेट्रोनिक सिलाई मशीन भी दिलाई. राहुल गांधी की इस मदद से रामचेत मोची की कमाई बहुत बढ़ गई थी. चर्चित हो जाने के बाद रामचेत अपने नाम से एक ब्रांड “Ramchet Mochi” लॉन्च करने की तैयारी मे थे  लेकिन हाल ही में  रामचेत मोची का निधन हो गया है. नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कोर्ट से लौटते हुए थोड़ी देर के लिए रामचेत मोची की दुकान पर रुके और उन्पहें र श्रंद्धाजलि भी अर्पित की.

Latest news

Related news