Bangladesh PM swearing-in : बंग्लादेश में बीएनपी के नेता तारिक रहमान 17 फरवरी यानी मंगलवार को देश के अगले प्रधानमंत्री के रुप में शपथ लेने जा रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को भी निमंत्रण मिला है, लेकिन जानकारी आ रही है कि प्रधानमंत्री मोदी इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए ढ़ाका नहीं जायेंगे. पीएम मोदी की जगह पर उनकी सरकार में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और विदेश राज्यमंत्री विक्रम मिसरी बंग्लादेश जायेंगे.
Bangladesh PM swearing-in:13 देशों के नेताओं को मिला निमंत्रण
देश में लरभग दो साल के बाद पूर्ण रुप से लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई तारिक रहमान सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बंग्लादेश के मो. यूनुस की अंतरिम सरकार ने 13 देशों को निमंत्रण भेजा है. इस में भारत, चीन, सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्किए, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं.
बंग्लादेश में प्रचंड बहुमत से बन रही है बीएनपी की सरकार
बंग्लादेश में दो साल के अनरेस्ट और अंतरिम सरकार के समय लगातार पूरे देश हिंसक घटनाओं के बाद अब फरवरी में आम चुनाव हुए , जिसमें बंग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को उनके नेता तारिक रहमान के नेतृत्व में करीब 60 प्रतिशत वोट मिले हैं. बीएनपी ने कुल 299 सीटों में से 209 सीटों पर जीत दर्ज कर बंग्लादेश में इतिहास रच दिया है. विपक्षी कट्टर पंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी को इस चुनाव में 68 सीटें मिली हैं, वहीं जमात के नेतृत्व वाले 11-पार्टी अलग अलग चुनावी गठबंधन के सहयोगियों ने कुल नौ सीटें मिली हैं.

