Tuesday, February 10, 2026

मैथिली ठाकुर बिहार के अस्पताल की हालत देख हुई परेशान,अपनी ही सरकार के मंत्री से पूछे तीखे सवाल

Maithili Thakur :   बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पहली बार जीतकर आई सबसे कम उम्र की विधायक मैथिली ठाकुर ने बिहार के अस्पतालों में फैली कुव्यवस्था पर सवाल उठाया है. उन्होंने ने अपने चुनाव क्षेत्र में खराब हॉस्पिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर सवाल उठाए जिसके बाद  बिहार में चल रहे बजट सत्र के बीच विधानसभा में चर्चा शुरु करा दी है.

Maithili Thakur के सवाल से विधानसभा में गर्माया मुद्दा  

मैथिली ठाकुर के सवाल के बाद विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सरकारी अस्पतालों की खराब हालत का मुद्दा गरमा गया है.  पहली बार विधायक बनी मैथिली ठाकुर ने स्वास्थ्य के मुद्दे पर अपनी ही पार्टी के मंत्री (स्वास्थ्य मंत्री) से अपने विधानसभा क्षेत्र में खराब इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर सवाल किया. प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए ठाकुर ने तारडीह ब्लॉक के कुरासन नदियामी में सरकारी अस्पताल की खराब हालत की ओर इशारा किया और चेतावनी दी कि इमारत असुरक्षित है.

स्वास्थ्य मंत्री के गोलमोल जवाब पर मैथिली ने फिर उठाया सवाल

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मैथली ठाकुर के सवालों का जो जवाब दिया, उससे वो खुश नजर नहीं आई . जिस भवन को मैथिली ठाकुर ने खतरनाक करार दिया, उसे स्वास्थमंत्री मंगल पांडेय ने मरम्मत लायक बता कर रफ दफा करने की कोशिश की.  मैथिली ने इसे पकड़ लिया और स्वास्थ मंत्री को हकीकत का आइना दिखाते हुए कहा कि जो कुछ भी वो  कह रहे हैं वह जमानी हकीकत से कोसों दूर है.

ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जो एसेसमेंट / जानकारी दी जा रही है वो जमीनी हकीकत से मल नहीं खाती है. मैथिली ने सदन को बताया क उनके निर्वाचन क्षेत्र में हेल्थकेयर सर्विस एक छोटे से कमरे में चलया जा रहा है. इसके साथ ही अस्पतालों में स्टाफ की कमी की बात भी बताई. उन्होने बताया कि हॉस्पिटल में अभी कोई MBBS डॉक्टर पोस्टेड नहीं है, जबकि पहले दो थे.

ठाकुर ने साफ किया कि उन्होंने जो कुछ कहा वो किसी मंत्री पर आक्षेप नहीं था बल्कि जनहित से जुड़े सवाल थे, जिसे पूछा जाना चाहिये. मैथिली ने कहा कि उनकी  है कि बिहार में स्वास्थ व्यवस्था ठीक किया जाये.

 

Latest news

Related news