Tuesday, February 10, 2026

मणिपुर के उखरुल ज़िले में भड़की हिंसा, लगाया गया कर्फ्यू,5 दिनों के लिए इंटरनेट बंद

Manipur Unrest : मणिपुर के उखरुल जिले से हिंसा भड़कने की खबर है. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक कुछ असमाजिक तत्वों ने जिले में हिंसा और लोगों की भावनाओं के भड़काने के लिए जमकर आगजनी की. हथियारों से लैश बदमाशों ने जिले के एक गांव लिटन सारेइखोंग में घुसकर कई घरों को आग लगा दी. हालात इतने खराब हो गये कि प्रशासन को इलाके में कर्फ्यू लगाना पड़ा. इस बीच पूरे इलाके में इंटरनेट को 5 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है.

Manipur Unrest:अफवाह फैलाने केलिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल  

प्रशसन का मानना है कि कुछ गुंडातत्व हिंसा को भड़काने और लोगों को भावनाओं के उत्तेजित करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं.  आगे अफवाहों को रोका जा सके, इसलिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है. प्रशासन को डर है कि लोग हिंसा को भड़काने के लिए अफवाहों को हवा दे रहे हैं और इसके लिए बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया के इस्तेमाल हो सकता है.

हिंसा भड़की तो एक बार फिर मुश्किल में फंस जायेगा मणिपुर

हिंसा भड़की तो इससे मणिपुर की कानून और व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर असर पड़ सकता है.राज्य सरकार ने मौजूदा कानून और व्यवस्था की स्थिति और इंटरनेट सेवाओं के सामान्य कामकाज के साथ इसके संभावित संबंध की समीक्षा करने के बाद, एहतियात के तौर पर उखरुल ज़िले के पूरे रेवेन्यू अधिकार क्षेत्र में ब्रॉडबैंड, VPN और VSAT के ज़रिए सेवाओं सहित इंटरनेट/डेटा सेवाओं को 5 (पांच) दिनों के लिए कुछ समय के लिए बंद करने/रोकने का आदेश देने का फैसला किया है.

लिटन गांव में फोर्स तैनात

हिंसा और तनाव के बीच प्रशासन ने पूरे इलाके में फोर्स तैनात कर दी है.

Latest news

Related news