महाशिवरात्री पर अभिनेता आषुतोष राणा को शिवभक्तों को अनोखा तोहफा,शिवस्त्रोत्र का हिंदी भावानुवाद जारी किया..

महाशिवरात्री के पावन अवसर पर अभिनेता आषुतोष राणा ने शिवतांडव स्त्रोत्र का हिंदी रुपांतरण करते हुए वीडियो जारी किया है. ये वीडियो यूट्यूब पर है. 11 मिनट 50 सेकेंड के इस वीडियो में पूरा शिवस्त्रोत्र का हिंदी रुपांतरण है.

देवाधिदेव महादेव  को समर्पित इस शिव स्त्रोत्र की रचना परम भक्त रावन के द्वारा की गई थी. ये पूरा शिवतांडव स्त्रोत्र मूल रुप से संस्कृत में है, इसे आशुतोष  राणा ने अपने अनुज आलोक के साथ मिलकर इसका हिंदी भावानुवाद किया है.11 मिनट पास सेकेंड का ये वीडियो कानों में अमृत रस घोलने का अनुभव देनावाला  है .

आषुतोष राणा की दमदार आवाज और बेजोड़ प्रस्तुति शिवभक्तो के लिए एक उपहार की तरह है.

Latest news

Related news