Luthra brothers brought to India: गोवा अग्निकांड के आरोपी और नाइटक्लब के सह-मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को पुलिस थाइलैंड से भारत ले आई है. दोनों आरोपियों को आज दोपहर में इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली लाया गया . दिल्ली एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस ने दोनों को अपनी कस्टडी में लिया है . दोनों आरोपियों को दिल्ली के अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सीधे पहले दिल्ली में पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया . यहां से गोवा पुलिस इन दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर गोवा ले जा रही है .
The Luthra brothers – owners of the #Goa Club where a fire killed 25 – have been #deported from Thailand after they fled India as several people died in their club. They hid in Thailand until a deportation order came in. This is their first picture after they reached back to… pic.twitter.com/myO6BDBGpq
— Mojo Story (@themojostory) December 16, 2025
Luthra brothers brought to India:6 दिसंबर को क्लब में लगी थी आग
आपको बता दें कि उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव में 6 दिसंबर को यहां के एक नाइट क्लब Birch by Romeo Lane भीषण आग लग गई थी . ये घटना उस समय हुई जब रात करीब 11.45 बजे क्लब में नाच-गाने का प्रोग्राम चल रहा था. आग इतनी भयानक थी कि लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल पाया और मौके पर ही झुलस कर कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई . 50 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हुए जिनका अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस घटना में दिल्ली के एक ही परिवार को 4 लोगों की मौत हो गई थी.
घटना के बीच क्लब छोड़कर भागे दोनों मालिक
क्लब में जिस रात आग लगी और लोग मदद के लिए गुहार लगा रहे थे, उसी रात क्लब के ये दोनों मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा लोगों को मरता हुआ छोड़, अपनी जान बचाने के लिए गोवा से मुंबई के रास्ते थाईलेंड भाग गये. पुलिस ने छानबीन में इस क्लब के अन्य 2 सह-मलिकों के साथ कई स्टाफ को भी गिरफ्तार किया है. छानबीन में ये जानकारी सामने आई कि क्लब में सुरक्षा मानकों के भारी कमी थी.
एक्सपायर्ड लाइसेंस पर चल रहा था क्लब
एक्सपायर्ड लाइसेंस पर क्लब चलाया जा रहा था. इस क्लब को चलाने की मुख्य जिम्मेदारी इन दोनों भाइयों गौरव लूथरा और सौरव लूथरा की थी लेकिन दोनों के फरार हो जाने के कारण पुलिस लगातार इन्हें ढूढ़ने में लगी थी. फिर जानकारी मिली की दोनों भाई भारत से भागकर थाइलैंड के फुकट में छुपे हुए हैं. फिर भारत की तरफ से थाईलैंड सरकार को इन दोनों के बारे में सूचित किया गया और 11 दिसंबर को थाइलैंड पुलिस ने दोनों भाइयों को फुकेट गिरफ्तार कर लिया. दोनों भाइयों की खोज के लिए इंटरपोल ने ब्लूकार्नर नोटिस भी जारी किया था. डिपोटेशन प्रक्रिया पूरा करने के बाद आज मंगलवार को इन दोनों भाइयों को बैंकॉक से भारत ले आया गया है. अब गोवा पुलिस इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.

