एक वोट से बहू बनी सरपंच, ससुर ने अमेरिका से आकर किया था मतदान

Telangana Panchayat Elections: कहते हैं ना कि लोकतंत्र में एक -एक वोट का महत्व होता है,इसलिए राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान साबित करने के लिए हर वोटर के लिए अपने हिस्से की वोटिंग करना अनिवार्य है. एक वोट की अहमियत क्या है इसका नजारा तेलंगाना के पंचायत चुनाव मे देखने के लिए मिला जहां निर्मल जिले में एक प्रत्याशी ने केवल एक वोट से सरपंच का चुनाव जीता है, यानी केवल एक वोट के अंतर से दूसरा प्रत्याशी हार गया.

Telangana Panchayat Elections:बहू के लिए वोट करने अमेरिका से आये ससुर

मामला निर्मल जिले के लोकेश्वरम मंडल में स्थित गांव बागापुर का है, जहां ग्राम पंचायत के चुनाव में खड़ी मुत्याला श्रीवेधा (Mutyala Srivedha) केवल एक वोट से अपने गांव की सरपंच बनी हैं. श्रीवेधा की जीत तब चर्चा में आ गई, जब पता चला कि उन्होंने केवल एक वोट से चुनाव जीता और वो एक वोट उन्हें उनके ससुर से मिला, जो खास तौर से अपनी बहू का समर्थन करने के लिए अमेरिका से भारत आये और ग्राम पंचायत के चुनाव में अपना वोट डाला. श्रीवेधा के ससुर मुत्याला इंद्रकरण रेड्डी हालांकि अमेरिका में रहते हैं , लेकिन बहू को उसके पहले चुनाव मे समर्थन देने के लिए खासतौर  से अमेरिका से अपने पैतृक गांव बागापुर आए थे.

चुनाव के रिजल्ट के मुताबिक ग्राम पंचायत में 426 रजिस्टर्ड वोट्स थे, जिसमें से 378 ने मतदान किया. उम्मीदवार श्रीवेधा को जहां 189 वोट मिले, वहीं  उनकी करीबी प्रतिद्वंद्वी हर्षस्वाथी को 188 वोट मिले. यहां एक वोट अमान्य भी घोषित किया गया.

निर्मल गांव की इस घटना ने लोकतंत्र में वोटर के भागीदारी के महत्व को एक बार फिर से उजागर किया है. खासकर स्थानीय स्तर पर होने वाले चुनावों में जनता की जिम्मेदार भागीदारी चुनाव नतीजों को भी बदल सकती है.इसीलिए तो कहा जाता है कि एक-एक वोट जरुरी होता है.

Latest news

Related news