Monday, March 2, 2026

लखीसराय पुलिस ने पेश की जांबाज़ी की मिसाल, 3 घंटे में अगवा हुए युवक को बचाकर किडनैपर को दबोचा

लखीसराय: बिहार में जहां एक तरफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं दूसररी तरफ अब अपराध से निपटने के लिए बिहार पुलिस की सजकता और कर्तव्यनिष्ठा भी बढ़ रही है. अपराधियों के पीछे हाथ धोकर पड़ी बिहार पुलिस किसी पर भी रहम नहीं कर रही है . ताज़ा मामला बिहार के लखीसराय से सामने आया है . जहां की बड़हिया पुलिस को अपराध के खिलाफ एक्शन लेने और बिहार को अपराध मुक्त बनाने की राह में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. बड़हिया पुलिस ने अपहरण हुए युवक को लूटी गई कर के साथ घटना के दो घंटे के अंदर ही सही सलामत रेस्क्यू किया गया. साथ ही अपहरण की घटना में शामिल एक अपराधी को भी धर दबोचा है.

क्या है पूरा मामला

मामले की जानकारी देते हुए एसपी पंकज कुमार ने बताया की बड़हिया पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम के रहने वाले शुशील कुमार के बेटे सौरव कुमार अपने साथी अविनाश कुमार के साथ अपने टिआगो कार से पटना जा रहा था. इसी दौरान बड़हिया के प्रतापुर गांव के पास गुलशन सिंह और छोटू कुमार ने हथियार के बल पर सौरव कुमार को उसकी गाड़ी के साथ हत्या करने की नियत से अगवा कर लिया. इस बीच सौरव के साथी अविनाश को अपराधियों ने वहीं छोड़ दिया.

ऐसे दबोचे गए अपराधी

घटना के तुरंत बाद अविनाश ने इसकी सूचना अविनाश ने उसके परिजनों को दी. जिसके बाद एएसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई. छापेमारी और पुलिस के मुस्तैद रवैये के चलते चेतना के तीन घंटों के अंदर अगवा हुए सौरव को बेगुसराय के सिमरिया से बरामद किया गया . जिसके बाद पुलिस ने घटना के मास्टर माइंड और मुख्य अपराधी गुलशन कुमार को कार के साथ पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के दहौर गांव से गिरफ्तार किया.

बिहार पुलिस के प्रति लौटा विश्वास

एसपी पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की पीड़ित सौरव और गुलशन के बीच पुराणी रंजिश को लेकर विवाद था. ये घटना उसी रंजिश का नतीजा थी. इस घटना में सौरव की हत्या करने की नियत से अपहरण किया गया था. लेकिन पुलिस तुरंत एक्शन लेने के चलते अनहोनी होने से पहले टल गई . इस खबर ने कही न कही बिहार कि जनता में बिहार पुलिस के प्रति सम्मान और विशवास दोनों बढ़ा दिया है .

आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट

(लखीसराय )

Latest news

Related news