Renuka Choudhary : संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरु हो गया है. पहले ही दिन विपक्ष सरकार पर हावी रहा और हंगामें के कारण सदन की कार्रवाई स्थगित हो गई.इस बीच संसद के प्रांगण में एक ऐसी घटना हो गई कि वो अब चर्चा का विषय बन गई है. इस घटना ने विपक्षी सांसदों के भीतर मौजूद कड़वेपन को उजागर कर दिया है. आम तौर पर संसद के भीतर सांसदों की अपने विपक्षी पार्टियों के लिए जो तल्खी दिखती है उसे वो अब सांसद उसे बाहर भी प्रकट करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं.
Parliament’s visitors’ galleries have been blessed by a rather special guest, Congress MP Renuka Chowdhury’s pet dog 🐶 #ParliamentWinterSession pic.twitter.com/xl04bjyb3J
— Atishay Jain (@AtishayyJain96) December 1, 2025
Renuka Choudhary संसद में अपने कुत्ते के साथ आई
दरअसल घटना विपक्षी दल कांग्रेस की एक वरिष्ठ नेता से जुड़ा हुआ है. हुआ ये कि संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन जब सांसद रेणुका चौधरी अपनी गाड़ी से पहुंची तो उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी मौजूद था. सांसद के साथ कुत्ते के संसद परिसर में आने पर पत्रकारों ने सवाल पूछ लिया. जैसे ही पत्रकारों ने रेणुका चौधरी से सवाल पूछा वो भड़क गई और उन्होंने पलट कर सवाल पूछा कि क्या संसद में ऐसा कोई कानून है कि कुत्ता नहीं ला सकते हैं ?
कुत्ता लेकर संसद में क्यों आई रेणुका चौधरी
पत्रकारों के पूछने पर जो रेणुका चौधरी ने कहा उसपर विवाद शुरु हो गया है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर विपक्षी सांसद ने अपने किसके भूंकने की बात कही
VIDEO | Delhi: “They don’t like animals? ‘Waah Sarkar!’ If a mute animal wandered into a vehicle, why are they so bothered? Did they see a dog that bites? The ones who bite are inside Parliament, not the dogs”, said Congress MP Renuka Chowdhury on the controversy over bringing a… pic.twitter.com/E60bqyBML5
— Press Trust of India (@PTI_News) December 1, 2025
पत्रकारों के सवाल पर रेणुका चौधरी ने पूछा कि क्या कोई कानून है कि आप कुत्ते को लेकर नहीं आ सकते ? हलांकि कुत्ते को संसद मे लेकर आने के पीछे उन्होंने एक कहानी बताई कि वो आखिर क्यों उसे लेकर आ गई . उन्होने बताया कि जब वो संसद के लिए आ रही थी, तभी रास्ते में एक स्कूटर वाले और कार वाले की टक्कर हो गई. वहीं एक छोटा सा पिल्ला निकलकर सड़क पर घूम रहा था. मैंने सोचा ये किसी की गाड़ी के पहिए के नीचेना आ जाये , इसलिए उसे उठाकर गाड़ी में रख लिया और संसद लाई. वहांकि सांसद ने कहा कि अब उन्होने उस कुत्ते को वापस भेज दिया है. हलांकि लोग पता रहे हैं कि वो रेणुका चौधरी की पालतू (Pet) है.
‘असली भूंकने वाले तो संसद के भीतर….’
पत्रकारों से सवाल पर भड़कीं रेणुका ने कहा कि ये सरकार जानवरों के पसंद नहीं करती हैं. बेचारा गूंगा जानवर है किसी को काटता है क्या, काटने वाले और हैं पार्लियामेंट में. रेणुका चौधरी के इसी बयान पर बवाल मच गया है . लोग सवाल उठा रहे हैं कि एक वरिष्ठ सासंद ने किनके लिए ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया.
DOG DAYS, DEMOCRACY AND DEBATE!
“Katne Wale Kutte toh Parliament Mein Baithe Hain, Sarkar Chalate hain” says Cong MP Renuka Chowdhary on bringing a dog inside her car in the Parliament complex. pic.twitter.com/1mFYNl3isb— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) December 1, 2025

