Sunday, February 15, 2026

बिहार कैबिनेट का फैसला,अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार, शुरु होंगी 25 नई चीनी मिले, राज्य में बनेंगे 9 सेटेलाइट शहर

Nitish Cabinet Decisions : बिहार की नई एनडीए सरकार में चुनावों के बाद एक बार फिर से कामकाज शुरु हो गया है. मंगलवार  को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने कुछ बड़े फैसले लिये हैं , जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था में मजबूती आने के आसार हैं. राज्य कैबिनेट की बैठक में आज 6 बड़ी योजनाओं को मंजूरी मिली है जिसमें युवाओं को रोजगार देने से लेकर चीनी मिलों तक को खोलने , राज्य में उद्योग धंंधों के विकास के लिए शहरीकरण  के प्रस्ताव शामिल हैं.

Nitish Cabinet Decisions : 5 साल में एक करोड़ को नौकरी 

राज्य की नई नीतीश सरकार ने अगले 5 सालो में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है. कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 2025 से 2020 के बीच एक करोड़ युवाओं को राजगार देने की बात कही है.

नई चीनी मिलें खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी 

नीतीश कैबिनेट ने फैसला किया है कि राज्य में 25 नई चीनी मिलें खोली जायेंगी.इसके साथ ही उन सभी चीनी मिलों को फिर से शुरु किया जायेगा, जो काफी समय से बंद पड़ी हैं. बिहार में अभी कम से कम 9 बड़ी चीनी मिलें हैं, जो सुविधाओं के अभाव में बद पड़ी हैं. नीतीश सरकार ने फैसला किया है कि आने वाले समय में इन बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से खोला जायेगा और नई मिलों की स्थापना की जायेगी.  काम अगले कुछ महीनों में शुरू होगा. फैसले के बारे मे जानकारी देते हुए  मुख्यसचिव अमृत प्रत्यय ने बताया कि सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है और नीतीश कैबिनेट ने प्रस्ताव पर मुहर लगा दिया है.

नौ शहरों में डेवलप होंगे सेटेलाइट सिटी 

मंगलवार की कैबिनेट बैठक में एक और बड़ा फैसला हुआ, जिसमें राज्य के 9 शहरों को सेटेलाइट सिटी बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई . सरकार के इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश के सड़क परिवहन मंत्री नीतिन नबीन ने बताया कि बिहार में ग्यारह सेटेलाइट टाउन बनाये जायेंगे . सभी 9 कमिश्नरी के मुख्यालय एवं सोनपुर और सीतापुरम में ये सेटेसलाइट सिटी को डेवलप किया जायेगा.

आपको बता दे कि ये नौ शहर कौन-कौन से हैं-

  1. पटना: पटना
  2. सारण: छपरा
  3. तिरहुत: मुजफ्फरपुर
  4. दरभंगा: दरभंगा
  5. कोसी: सहरसा
  6. पूर्णिया: पूर्णिया
  7. भागलपुर: भागलपुर
  8. मुंगेर: मुंगेर
  9. मगध: गया

आइये आपको बताते है कि ये सेटेलाइट सिटी क्या है. ये एक ऐसा शहर या कस्बा होता है, जो किसी बड़े शहर के पास बसा होता है लेकिन शासन और अर्थव्यवस्था के मामले में उस शहर से अलग और  स्वतंत्र होता है.ऐसे सेटेलाइट सिटी का निर्माण मुख्य शहर पर जनसंख्या और बुनियादी ढांचे के दबाव को कम करने के लिए किया जाता है. इस शहर में उसी तरह की सुविधाएं मुहैय्या कराई जाती हैं, जो बड़े शङरों में मौजूद होती हैं. सिटी में आम लोगो की सुविधा के लिए बुनियादी ढ़ांचे मे बदला करके इसे आधुनिक बनाया जाता है. इस नये शहर में स्कील कॉलेज और अपने रोजगार केंद्र होते हैं.

Latest news

Related news