Dubai Tejas Crash : दुनिया के प्रतिष्ठित दुबई एयर शो के दौरान शुक्रवार को ऐसी तस्वीर आई है, जिसके बारे में सोचना भी मुश्किल है. पूरी तरह से स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान को हाल ही में वायूसेना में शामिल किया गया है. इस विमान को भारतीय वायुसेना की तरफ से दुबई एयर शो में प्रदर्शन के लिए भेजा गया लेकिन एयर शो के दौरान ही LCA तेजस अपनी डेंमोंस्ट्रेशन फ्लाइट के दौरान अचानक क्रैश हो गया. घटना स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर हुई. हादसा ऐसे समय पर हुआ जब हजारो लोग एयर शो देखने अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जमा थे.
🚨 #BREAKING #DubaiAirshow में बड़ा हादसा 🔥
फाइटर जेट #Tejas एयर शो के दौरान क्रैश 🔥
विमान देखते हीं देखते आग का गोला बना 🔥🔥 pic.twitter.com/F4HJmKjJmu— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) November 21, 2025
Dubai Tejas Crash : कैसे हुआ हादसा
एयर शो के दौरान ये हादसा ऐसे समय पर हुए जब विमान हवा में शानदार कलाबाजियां दिखा रहा था, तभी अचानक उसका नियंत्रण खो गया और कुछ ही सेकंड में LCA तेजस नीचे की तरफ झुकता दिखाई दिया . कुछ ही सेकेंड में सीधे जमीन पर आ गया.जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऊपर काले धुएं का गुबार छा गया.
बताया जा रहा है कि विमानके पायलट को विमान से निकलने का मौका तक नहीं मिला . हादसे में विमान के पायलट की मौत हो गई है. भारतीय वायूसेना ने जानकारी दी है कि विमान विमान में सवार पायलट की मौत हो गई .
This is Painful and Heartbreaking 💔 Pilot idn’t have enough time to eject, died in the crash #Tejas #DubaiAirShow pic.twitter.com/66NjVw4pdF
— Mihir Jha (@MihirkJha) November 21, 2025
इस घटना में अभी ये साफ नहीं है कि दुर्घटना के समय इस विमान पर सवार पायलट बाहर निकल पाया कि नहीं. डिफेंस विभाग से जुड़े लोग इसका पता लगा रहे हैं.
आपको बता दें कि दुबई का एयर शो दुनिया के सबसे अधिक महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक है. इस एयर शो के दौरान दुनियाभर की एयरलाइंस और रक्षा उत्पाद से जुड़े लोग अपने प्रोडक्ट शोकेस करते हैं.
इस बार ये एयर शो दुबई के होस्ट कैरियर एमिरेट्स की 40वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित किया गया है.इस हादसे से एयर शो की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. आयोजन स्थल पर आपातकालीन दल तुरंत सक्रिय हुआ और विमानन अधिकारियों ने जांच शुरू कर दिया है.

