Katrina Kaif : मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ मां बन गई हैं. अभिनेत्री ने 42 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है. बच्चे के जन्म के बाद कैशल परिवार में खुशी से झूम रहा है. इसकी वजह है कि कौशल परिवार में कटरीना कैफ ने दूसरी पीढी के पहल बच्चे को जन्म दिया है. बच्चे के जन्म के बाद से ही विक्की कौशल और उनका पूरा परिवार खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. भाई सनी कौशल भी बहुत एक्साइटेड है.
Katrina Kaif -विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया खुशखबरी
हलांकि कटरीना कैफ ने अपनी प्रेगनेंसी के बारे मे काफी लेट से लोगों को बताया था लेकिन बच्चे के आने की बच्चे की खुशखबरी विक्की कौशल ने खुद तुरंत साझा किया है. विक्की कौशल ने फैन्स को खुशखबरी देते हुए बताया है कि वो और कटरीना, दोनों पेरेंट्स बन गए हैं. उनके घर नन्हा राजकुमार आया है. विक्की ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट शेयर किया . उन्होने लिखा है कि मैं ब्लेस्ड महसूस कर रहा हूं.
View this post on Instagram
विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
विक्की कौशल ने अपने चाहने वालो के अपने पिता बनने की खुशखबरी देते हुए लिखा कि- “हमारी खुशियों का खिलौना इस दुनिया में आ चुका है. हम दोनों ही खुशी से फूले नहीं समा पा रहे हैं, क्योंकि वो हमारी हैप्पीनेस है और हम भगवान का शुक्रिया अदा भी करते हैं कि उन्होंने जीवन में बेटे को दिया है. 7 नवंबर 2025, कटरीना और विक्की.”
कौशल परिवार को हर जगह से मिल रही है बधाइयां
विक्की कौशल के पोस्ट शेयर करने के बाद केवल फैन्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से भी इस कपल (कटरीना- विक्की कौशल) को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं.
अभिनेत्री करीना कपूर ने कटरीना कैफ के लिए लिखा – लड़के की मां क्लब में तुम्हारा स्वागत है. तुम्हारे और विक्की के लिए बहुत खुश हूं…
(Katttttt welcome to the boy Mamma club 👊👊🥰🥰🥰so happy for you and vicky
एक्टर मनीष पॉल ने लिखा है- पूरे परिवार और खासकर तुम दोनों को बेबी के आने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं.
रकुल प्रीत सिंह ने लिखा – विक्की और कटरीना के लिए बहुत खुश हैं.
अर्जुन कपूर और हुमा कुरैशी ने रेड हार्ट इमोजी बनाई .

