Sunday, February 15, 2026

IED धमाके की योजना बना रहे दो आतंकी गिरफ्तार, ISIS से जुड़े होने के आरोप

दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बड़े आंतकी हमले की साजिश का पर्दाफाश किया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ISIS के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुए 2 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 1 दिल्ली का रहने वाला है। वे 'फिदायीन' हमलों की ट्रेनिंग ले रहे थे। दूसरा मध्य प्रदेश का रहने वाला है।

दिल्ली में ISIS के एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर राजधानी में एक बड़ा IED धमाका करने की योजना बनाने का आरोप है। खुफिया एजेंसियों और स्पेशल सेल ने मिलकर यह बड़ी कार्रवाई की है।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी फिदायीन हमलों के लिए ट्रेनिंग ले चुके थे। पुलिस के मुताबिक, वे अपनी योजना को अंजाम देने के बहुत करीब थे। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए एक संदिग्ध की पहचान अदनान के तौर पर हुई है। यह ऑपरेशन एडिशनल कमिश्नर प्रमोद कुशवाहा और एसीपी ललित मोहन नेगी की टीम ने चलाया।

Latest news

Related news