सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल के बीच छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प,बीजेपी दफ्तर में भी हुई तोड़-फोड़

Leh Sonam Wangchuk Protest : केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह में बुधवार को छात्रों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हो गई. पर्यावरणविद सोनम वांगचुक यहां लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से  भूख हड़ताल पर हैं.

Leh Sonam Wangchuk Protest : विरोध प्रदर्शन के बीच भड़के छात्र 

सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल पर बैठने के बाद प्रदेश के छात्र उनके समर्थन में सड़कों पर उतर आये हैं. बुधवार को जब छात्र सोनम वांगचुक के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करे रहे थे,उसी दौरान पुलिस के साथ झड़प हो गई है. बताया गया कि छात्रों की तरफ से पुलिस पर पथराव किया गया, CRPF की गाड़ियों में आग लगी दी गई. इस दौरान छात्रों ने बीजेपी के दफ्तर पर भी जमकर प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ की .

सोनम वांगचुक की मांग

लद्दाख में लंबे समय से राज्य को स्वतंत्र दर्जा दिये जाने की मांग हो रही है. अब लद्दाख की एपेक्स बॉडी को पर्यावरणविद सोनम वांगुचक का समर्थन मिला है.इसी सिलसिले में आज लद्दाख बंद का आह्वान किया गया था जिसके लिए बड़ी संख्या में छात्र लेह में इकट्ठा हुए.विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति काफी खराब हो गई. पुलिस के लाठीचार्ज में कई छात्रों को चोट लगी है.

 लद्दाख के लोगों की चार मांग 

दरअसल 2019 में जब केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद राज्य को दो हिस्सों मे बांट दिया. जम्मू कश्मीर को अलग केंद्र शाशित राज्य और लेह और करगिल को मिलकर एक केंद्र शासित राज्य बना दिया. अब लद्दाख के लोग इसी दूसरे हिस्से को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं.

लद्दाख को लेकर यहां के छात्रों की चार मांगे हैं.

  1. लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले.

2) लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किया जाए.

3) लद्दाख में दो लोकसभा सीटों बनाई जायें.

4) लद्दाख के मूल जनजातियों को आदिवासी का दर्जा मिले.

 

Latest news

Related news