Saturday, February 14, 2026

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, सड़कों पर लंबा जाम और जलभराव

नई दिल्ली। बुधवार (27 अगस्त) की सुबह दिल्ली और नोएडा में झमाझम बारिश शुरू होते ही सड़कों पर लंबा जाम लग गया। ऑफिस और कामकाज के लिए निकल रहे लोग घंटों ट्रैफिक में फंसे रहे। कई इलाकों में जलभराव ने परेशानी और बढ़ा दी।

आईएमडी का अलर्ट
मौसम विभाग ने पहले ही राजधानी में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया था। बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे तक आर्द्रता का स्तर 92% और एक्यूआई 69 (संतोषजनक श्रेणी) दर्ज किया गया।

सड़कों पर जाम
बारिश के बाद ट्रैफिक की स्थिति बिगड़ गई। मायापुरी रेड सिग्नल पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। ट्रैफिक पुलिस को सोशल मीडिया पर सूचना मिलने के बाद अफसरों को अलर्ट किया गया।

यमुना का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा
इस बीच, यमुना का जलस्तर भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार रात 9 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 204.56 मीटर दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार सुबह यह 204.58 मीटर था।

केंद्रीय जल आयोग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जलस्तर 205.36 मीटर तक जा सकता है। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest news

Related news