Rahul Gandhi :लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष, राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर तीखा हमला किया है. राहुल गांधी ने आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘भारत की चुनावी व्यवस्था मर चुकी है.’
Rahul Gandhi : भारत की चुनाव प्रणाली मर चुकी है..
दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के सालाना लीगल कॉन्क्लेव 2025 में राहुल गांधी ने देश की चुनावी तंत्र पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि “भारत की चुनाव प्रणाली पहले ही मर चुकी है.” राहुल गांधी ने अपने भाषण में दावा किया किय 2024 के लोकसभा चुनावों में भारी धांधली हुई, जिस के कारण ही बीजेपी को थोड़ा सा ही सही लेकिन बहुमत मिला.
कांग्रेस देगी चुनावी धांधली के सबूत – राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी इस बात के सबुत पेश करेग जिससे साबुत होगा कि लोकसभा चुनावों में कितनी धांधली हुई और लोकसभा चुनाव को कैसे प्रभावित किया गया. राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले दिनों में हम आपको दिखाएंगे कि लोकसभा चुनाव में कैसे धांधली की जा सकती है और कैसे धांधल की गई. उन्होंने कहा कि धाधली के बाद भी बीजेपी बहुत कम बहुमत से सत्ता में आई.
धांधली नहीं करते तो पीएम नहीं बनते : राहुल गांधी
अपने भाषण में राहुल गांधी ने कहा कि “सच यs है कि 15 सीटों पर अगर धांधली नहीं होती, तो आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते.” उन्होंने कहा कि भारत में अब चुनावी प्रक्रिया निष्प्रभावी हो गई है.
अरुण जेटली ने कृषि कानूनों के समय दी थी धमकी- राहुल गाँधी
राहुल गांधी ने भाषण के दौरान कांग्रेस नेता ने स्वर्गीय अरुण जेटली का नाम लेते हुए बताया कि कृषि कानूनों के समय उन्हें धमकाने के लिए भेजा गया था. उन्होंने कहा कि “मुझे याद है जब मैं कृषि कानूनों का विरोध कर रहा था, तब अरुण जेटलीजी मुझे धमकाने आए थे. उन्होंने मुझसे कहा कि अगर तुम सरकार का विरोध और कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई जारी रखोगे, तो हमें तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ेगी.”
इस पर राहुल गांधी ने जवाब में कहा, ‘शायद आपको नहीं पता कि आप किससे बात कर रहे हैं.’
#WATCH | Delhi: At the Annual Legal Conclave- 2025, Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “I remember when I was fighting the farm laws, Arun Jaitley ji was sent to me to threaten me. He told me “if you carry on opposing the govt, fighting the farm laws, we will have… pic.twitter.com/8RJWmHo9fE
— ANI (@ANI) August 2, 2025
कांग्रेस के पास हैं चुनाव मे धांधली के सबूत – राहुल गांधी का दावा
राहुल गांधी ने संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि उन्हें कुछ ऐसा मिला है जो एटम बम की तरह है.इस सबूत से ये साबित हो जायेगा कि वोटर लिस्ट बड़े पैमाने पर गड़बड़ की गई है. राहुल गांधी ने कहा कि “हमने गहराई से जांच की क्योंकि चुनाव आयोग हमारी मदद नहीं कर रहा था.जो हमें मिला, वह एक एटम बम है. जब यह फटेगा, तब आपको भारत में चुनाव आयोग नजर नहीं आएगा.”
मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र चुनाव में हुई हेर फेर- राहुल गांधी
राहुल गंधी ने संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्हें मध्य प्रदेश और लोकसभा चुनावों में गड़बड़ी की आशंका थी, लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में नतीजे देखने के बाद ये संदेह और गहरा हो गया. हमें ऐसा लगा कि “राज्य स्तर पर वोटों की चोरी की गई है.

