Paras Hospital Murder : पटना के बड़े निजी अस्पताल में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब अस्पताल में घुसकर कुछ अपराधियों ने इलाज के लिए आये मरीज को गोली मार कर हत्या कर दी.जिस शख्स को गोली मारी गई है उसका नाम चंदन मिश्रा और और उसे बेउर जेल से पारस अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था.
Paras Hospital Murder:कौन है चंदन मिश्रा जिसे अपराधियों ने मारी गोली ?
चंदन मिश्रा पटना के पास बक्सर का रहने वाला है.चंदन पर बक्सर के एक पेंट कारोबारी केसरी की हत्या का आरोपी था. इसी हत्या के मामले में चंदन मिश्रा जेल में बंद था और हाल ही में उसे इलाज के लिए जेल से पैरोल पर लाया गया था.
पुलिस की रिकार्ड के मुताबिक चंदन मिश्रा पर गैंगवार के कई दर्जन केस दर्ज हैं. चंदन मिश्रा के शेरु-गैंग का बक्सर में आतंक था. कुछ समय पहले चंदन मिश्रा का शेरु के साथ विवाद हो गया है और दोनों अलग अलग हो गये.इस हत्या के मामले में अब पुलिस का शक शेरू खेमे पर है.
घटना पर बोले एसएसपी कार्तिकेय शर्मा
एक दुर्दांत घटना के बारे में जानकारी देते हुए पटना एसएसपी कार्तिक के शर्मा ने कहा कि ‘चंदन मिश्रा खुद एक दुर्दांत अपराधी था.उसकी हत्या विपक्षी गिरोह के लोगों ने अस्पताल के भीतर घुसकर किया है.ये पूरी तरह से गैंगवार का मामला है. अपराधियों की पहचान कर ली गई है. सभी हमलावरों की तस्वीरें पुलिस के पास हैं,जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जायेगी.’
घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा ?
दिन दहाड़े पटना के इस नामी निजी अस्पताल पारस में हुई हत्या को लेकर लोग भौचक्के हैं. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक सारे अपराधी बेखौफ अंदाज में अस्पताल के भीतर आये और चंदन मिश्रा को गोली मार कर फरार हो गये. पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी की मदद से पुलिस चारो हमलावरों की पहचान कर रही है.इस घटना के बाद सेंट्रल पटना के हाई-सिक्योरिटी जोन में बने इस पारस अस्पताल के अंदर घटी इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल
राज नेतता तेजस्वी यादव ने इस घटन पर अपनी प्रतिकिया देते हुए कहा कि अपराधियों ने अस्पताल के भीतर ICU में भर्ती मरीज को गोली मारी . बिहार मे कहीं कोई सुरक्षित नहीं हैं.
कांग्रेस ने भी इस पर प्रतिकिया देते हुए एक बार फिर से प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया.
पप्पू यादव पारस अस्पताल पहुंचे
पटना की जानकारी बाहर आने के बाद पूर्णिया सासंद पप्पू यादव पारस अस्पताल पहुंच गये और अस्पताल के अंदर जाने की कोशिश की लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अस्पताल के अंदर जाने नहीं दिया. जिसके कारण पप्पू यादव अस्पताल के सुरक्षा गार्ड्स के साथ झगड़ते भी नजर आये. पप्पू यादव ने कहा कि बिहार की लचर कानून व्यवस्था को लेकर वो देश की राष्ट्रपति के पास जायेंगे और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की अपील करेंगे.

