बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक.विधान सभापरिसर के पास 144 लागू

पटना 

अभिषेक झा,ब्यूरोचीफ 

बिहार विधानसभा का आगामी सत्र 13 दिसंबर से शुरु होकर 19 दिसंबर तक चलेगा. विधानसभा सत्र के मद्देनजर कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पटना जिलाधिकारी डॉ.चन्द्रशेखर सिंह और एसएसपी  मानवजीत सिंह ढिल्लो ने तमाम पदाधिकारियो के साथ ज्वाइंट ब्रीफिंग की. दोनों अधिकारियों ने विधानसभा सत्र के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

डीएम और एसएसपी ने कहा कि इस इलाके में नियुक्त किये गये अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी 13 दिसंबर से  सुबह 9 बजे और प्रतिदिन विधानमंडल की कार्यवाही शुरू होने से एक घण्टा पहले अपने स्थान पर मौजूद रहेंगे. डीएम और एसएसपी पटना की तरफ से ये खासतौर से सुनिश्चित किया गया कि सभी तैनात पदाधिकारी विधानसभा सत्र के समाप्त होने के बाद ही अपने अपने स्थान को छोड़ेंगे.विशिष्ठ व्यक्तिों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए ये तय हुआ कि किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को विधानसभा परिसर में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी.सचिवालय,विधानसभा और विधान परिषद परिसर में बिना एंट्री कार्ड के किसी भी व्यक्ति या वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

विधानमंडल की कार्रवाई के दौरान कोविड -19 नियमों का पालन की जरुरी होगा.

विधानसभा परिसर के आसपास तय नियमों के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.धारा 144 लागू कर दिया गया है.

Latest news

Related news