Friday, February 13, 2026

पुणे में इंद्रायनी नदी पर बना पुल का हिस्सा गिरा,30 से ज्यादा लोग बहे, कई लोगों की मौत

Pune Bridge Collapse :  पुणे के मावल इलाके के कुंडमाला क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां इंद्रायणी नदी के उपर बने एक पुराने पुल का बड़ा हिस्सा नदी में बह गया है. हादसा उस समय  हुआ जब वहां करीब 100 से 150 लोग तक घूमने गये थे. पुल जर्जर होने के कारण अचनाक टूट गया. जिस समय पुल का हिस्सा गिरा, उस समय उसपर 100 से ज्यादा लोग खड़े थे औऱ वहां से बह रहे पानी को देख रहे थे. अचानक पुल टूट जाने के कारण 30-35 लोग नदी की तेज धार में गये है.

Pune Bridge Collapse
Pune Bridge Collapse

Pune Bridge Collapse: NDRF ने शुरु किया रेस्क्यू ऑपरेशन 

घटना रविवार शाम करीब 3.40 बजे हुई.आनन फानन में प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को रेस्क्यू करना शुरु किया. प्रशासन के मुताबिक दो लोगों के शव बरामद हुए हैं. दरअसल जिस पुल पर ये हादसा हुआ है वो काफी पुराना और जर्जर था. प्रशासन के मुताबिक इस पुल से लोगों की सामान्य आवाजाही बंद कर दी गई थी. हलांकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस पुल के पास ऐसी कोई सूचना मौजूद नहीं थी.

मावल के कुंडमाला आते हैं सैकड़ों पर्यटक

पुणे के मावल में कुंडमाला पर्यटकों की पंसदीदा जगह मान जाती है. बताया जा रहा है कि बारिश को लेकर प्रशासन ने पुणे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ था, जिसके कारण मावल तहसील में मौजूद भुशी डैम और लोनावाला के  लोकप्रिय पर्यटन स्थल एक सप्ताह के लिए बंद कर दिए गए थे. प्रशासन ने इन पर्यटक स्थलों को 31 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया था. लोकप्रिय  पर्यटन स्थलों के  बंद होने के कारण और रविवार की छुट्टियों के कारण यहां कुंडमाला में आस-पास के पर्यटक स्थलों पर भीड़ बढ़ गई है.

पत्थर पर गिरने के कारण कई लोगों को आई गंभीर चोट  

स्थानीय लोगों के मुताबिक कुंडमाला के इस इलाके में खूबसूरत पत्थरों और उसके बीच बहने वाले पानी की तेजधार को देखने लोग आते हैं. हादसा उस दौरान हुआ जब कुछ लोग जर्जर पुल पर दोपहिया वाहन और कुछ लोग पैदल ही चढ़ गये. बताया जा रहा है कि अधिक भार के कारण पुल टूट गया. जब पुल टूटा तो कुछ लोगों ने किनारों को पकडकर अपनी जान बचाई.

एनडीआरएफ और दमकल की टीमें राहत बचाव कार्य में जुटी

दुर्घटना के बाद लोकल पुलिस,प्रशासन और एनडीआरफ की टीम मौके पर तैनात है. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नदी के आगे के बहाव पर जाल लगाकर बहे लोगों की ढूढ़ने के लिए निर्देश दिये हैं.

Latest news

Related news