Tuesday, February 17, 2026

कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के भाई को पार्टी से निकाला

Laxman Singh expelled : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और मध्य प्रदेश के राधोगढ़ से पूर्व विधायक और पांच बार के सांसद रहे लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है. विधायक लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से बाहर हो गए हैं. लक्ष्मण सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.

Laxman Singh expelled from Congress
Laxman Singh expelled from Congress

Laxman Singh expelled:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिया फैसला

पार्टी ने लक्ष्मण सिंह के राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और उमर अब्दुल्ला पर किए गए बयानों को गलत माना है। इसके मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ये फैसला लिया है. पार्टी ने कहा लक्ष्मण सिंह की अपमानजनक टिप्पणियों ने सारी हदें पार कर दी हैं.

क्या था लक्ष्मण सिंह का बयान?

लक्ष्मण सिंह ने 25 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी पर बयान दिया था।   उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा के नमाज वाले बयान पर टिप्पणी की थी. रॉबर्ट वाड्रा ने कहा था, मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया. इसके जवाब में लक्ष्मण सिंह ने कहा था, ये बचपना हम लोग कब तक झेलेंगे. राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा नादान हैं, राहुल गांधी सोच  समझकर बात करें, वो नेता प्रतिपक्ष हैं.

उमर अब्दुल्ला पर लगाया था आरोप

 साथ ही उन्होंने उमर अब्दुल्ला को आतंकवादियों से मिले होने का भी आरोप लगाया था. लक्ष्मण सिंह ने ये भी कहा था, हमारे नेताओं को थोड़ा सोच-समझकर बोलना चाहिए.

Latest news

Related news