लंदन में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा की कार में तोड़फोड़….चोर उड़ा ले गये कीमती सामान

London Sunanda Sharma :  पंजाब की मशहूर सिंगर सुनंदा शर्मा इन दिनों लंदन गई हुई थीं, जिनके साथ एक दुख घटना घट गई. सिंगर ने इस घटना के संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है.

London Sunanda Sharma की कार के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सुनंदा ने इमोशनल होते हुए बताया कि लंदन में उनकी जगुआर कार को किसी ने काफी बुरी तरीके से तोड़ दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी ने उनकी कार में तोड़फोड़ की है और कार के शीशे टूटे हुए हैं और कांच के टुकड़े हर जगह बिखरे पड़े हैं.

हालांकि, वीडियो में सुनंदा मुस्कुरा भी रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कार के साथ सिर्फ तोड़फोड़ नहीं हुई, बल्कि उनके दो महंगे बैगों की चोरी भी हुई है. वीडियो में सिंगर अपनी कार की ओर इशारा करके दिखा रही हैं कि उनका काफी ज्यादा नुकसान हुआ है.

कार को इतनी बुरी तरह से तोड़ा गया है कि आस पास कांच बिखड़े हुए है.  सिंगर भावुक होकर बता रही है कि चोरो ने पार्किग में रखी उनकी कार का क्या हाल किया है.

 लंदन में रोज बढ़ रही है चोरी का वारदात

पश्चिमी देशों में इन दिनों लंदन का खास कर बुरा हाल है. जानकार बताते हेै कि यहां अमीर और गरीब के बीच का अंतर इतना  अधिक हो गया है कि लोग चोरी जैसी वारदातों की तरफ तेजी से बढ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक लंदन में वाहन अपराध के लगभग 92,700 मामले दर्ज किए गए, जिनमें वाहनों से चोरी और वाहन चोरी के मामले शामिल हैं. वाहन अपराध की दर 10.7 प्रति 1,000 लोग है.

दुकानों से चोरी (शॉपलिफ्टिंग): 2024 में लंदन सहित पूरे यूनाइटेड किंगडम में 5,16,971 दुकान चोरी की घटनाएं दर्ज की गईं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 20% अधिक है. 
मोबाइल फोन चोरी: लंदन में मोबाइल फोन चोरी की घटनाएं आम हैं, विशेष रूप से “झपट्टा मार” गिरोहों द्वारा . मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2024 में 53,000 मोबाइल फोन चोरी की घटना हुई.
उच्च मूल्य की चोरी: सेंट्रल लंदन में सात महीनों (2023-2024) में £4 मिलियन मूल्य की उच्च-मूल्य वाली घड़ियों की चोरी की घटनाएं दर्ज की गईं.

Latest news

Related news