बांकीपुर उपचुनाव: चौथे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे, BJP पीछे और RJD पिछड़ी

पटना: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त जारी, चौथे राउंड तक भाजपा पीछे

चौथे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। चौथे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर को 6,269 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 5,124 और राजद की रेखा कुमारी गुप्ता को 884 वोट प्राप्त हुए हैं। इस राउंड के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त करीब 1,145 वोटों की हो गई है।

31 राउंड की गिनती बाकी, भाजपा कार्यालय में बढ़ी हलचल

बांकीपुर सीट पर कुल 31 राउंड में मतगणना पूरी होनी है। शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर की बढ़त से जन सुराज समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। वहीं भाजपा समर्थक अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न की तैयारी के लिए मिठाइयां मंगाई गई हैं, लेकिन शुरुआती रुझानों ने पार्टी की चिंता भी बढ़ा दी है।

तीसरे और दूसरे राउंड में भी PK की बढ़त कायम

तीसरे राउंड की मतगणना में प्रशांत किशोर को 5,032 वोट मिले थे। भाजपा के नीरज सिन्हा को 3,870 और राजद की रेखा गुप्ता को 767 वोट मिले थे। वहीं दूसरे राउंड के बाद भी प्रशांत किशोर आगे चल रहे थे। उन्हें 3,795 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 2,634 और राजद प्रत्याशी को 664 वोट प्राप्त हुए। दूसरे राउंड के बाद प्रशांत किशोर भाजपा से 1,161 वोटों से आगे थे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, समर्थकों पर पुलिस की नजर

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के लिए तीन स्तरीय व्यवस्था की गई है। एन कॉलेज स्थित केंद्र के आसपास पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है। शहर के कई इलाकों में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ाई गई है। इस बीच जन सुराज के एक समर्थक को पुलिस ने पटाखों से भरे बैग के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर की बढ़त के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Latest news

Related news