Thursday, July 2, 2026
Home Breaking News कौन है ज्योति मलहोत्रा जिस पर लगा है देश से गद्दारी करने...

कौन है ज्योति मलहोत्रा जिस पर लगा है देश से गद्दारी करने का आरोप, ज्योति मलहोत्रा के साथ 5 और गिरफ्तार

0
486
Jyoti Malhotra Spy
Jyoti Malhotra Spy

Jyoti Malhotra Spy : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार एलर्ट मोड में है, देश के अलग अलग हिस्सों से चुन चुनकर ऐसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है जिनका  पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों से लेना देना रहा है. ऐसे ही एक मामले में हरियाणा की एक यूट्यूबर ज्योति मलहोत्रा का नाम सामने आया है. ज्योति मलहोत्रा पर अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है.

FIR Againt Jyoti Malhotra
FIR Againt Jyoti Malhotra

Jyoti Malhotra Spy : छह महीने में 4 बार की पाकिस्तान की यात्रा 

बताया जा रहा है कि यूट्यूबर ज्योति मलहोत्रा एक ट्रैवल ब्लॉगर है और अपनी ब्लॉंगिग के लिए पिछले 6 महीने में चार बार पाकिस्तान जा चुकी है. पुलिस की FIR के मुताबिक ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान हाई कमिशन में काम करने वाले दानिश नाम के अधिकारी के संपर्क में थी, यहां तक की दानिश ने इसे पाकिस्तान भेजने का भी इंतजाम किया था. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में अपनी यात्रा के दौरान ज्योति मलहोत्रा ने भारत की खुफिया जानकारियां पाकिस्तान के अधिकारियों के साथा साझा कर रही थी.

 ‘पाकिस्तानी अधिकारी ने कराई खुफिया एजेंसी के लोगों से पहचान’  

पूछताछ के दौरान ज्योति मल्होत्रा ने बताया कि वो एक ट्रैवल ब्लॉग बनाती है , जो यूट्यूब पर ‘ट्रैवल विद-जो’ के नाम से मौजूद है. 2023 में उसे पाकिस्तान जाना था इस लिए वो वीजा लगवाने दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन गई ,जहां उसकी मुलाकात पाक अधिकारी अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई . दोनों की जान पहचान बढ़ी और फोन नंबर का एक्सचेंज हो गयी.ज्योति के बयान के मुताबिक इसके बाद दोनों में दोस्तो की तरह बातें होन लगी.

ज्योति का कहना है कि वो दानिश के रेफरेंस से पाकिस्तान गई और वहां एक और अधिकारी अली अहवान से मिली.अली अहवान ने पाकिस्तान में उसके रुकने का इंतजाम किया, फिर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लोगों से कराई. इस दौरान पाकिस्तान में ज्योति की मुलाकात शाकिर और राणा शहबाज नाम के व्यक्ति से भी हुई. भारत वापस आने के बाद भी ज्योति इन पाकिस्तानी लोगों के साथ संपर्क में रही और सूचनाओं का आदान प्रदान होता रहा.

पुलिस के मुताबिक ज्योति मल्होत्रा पाक अधिकारी दानिश के जरिये पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लोगों के संपर्त में आई और दुश्मन देश  के उन नागरिकों से संपर्क मे रही जिसे भारत सरकार ने जासूसी के आरोप में Persona-non-grata घोषित किया हुआ है.

ज्योति मल्होत्रा के अलावा पुलिस ने 5 और लोगों देवेंद्र सिंह ढिल्लन, पालक शेर मसीह, सूरज मसीह, जफर हुसैन और एक अज्ञात व्यक्ति को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है.