Ajith Kumar Accident : तमिल सिनेमा के जाने माने एक्टर अजित कुमार के साथ दुबई में एक खतरनाक हादसा हो गया. दरअसल एक्टर अजिथ कुमार इन दिनों दुबई में होने वाले कार रेसिंग इवेंट 24-आवर दुबई कांपिटिशन में हिस्सा लेने के लिए दुबई पहुंचे हुए हैं. अजीथ कुमार कार रेसिंग के शौकिन हैं और अपने इस शौक को पूरे करने दुबई पहुंचे हैं. मंगलवार को प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने अपनी कार पर से कंट्रोल खो दिया और उनकी कार रेसिंग ट्रैक के पास ही एक बैरियार से जाकर टकरा हई. टक्कर इतना जोरदार था कि कार 360 डिग्री नाच गई.
Ajith Kumar’s massive crash in practise, but he walks away unscathed.
Another day in the office … that’s racing!#ajithkumarracing #ajithkumar pic.twitter.com/dH5rQb18z0— Ajithkumar Racing (@Akracingoffl) January 7, 2025
Ajith Kumar की जान बाल बाल बची
इस हादसे में अजीथ कुमार की जान बाल बाल बची. जिस समय कार का एक्सिडेंट हुआ, कार 180 की स्पीड पर चल रही थी. हादसा उस समय हुआ जब अजीथ कुमार इस प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले के छह घंटे लंबे प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा ले रहे थे. सेशन खत्म होने ही वाला था कि अजीथ अपनी पोर्श कार से अनियंत्रण खो बैठे और कार सीधे जाकर एक बैरियर से टकरा गई. टक्कर लगते ही कार कम से कम सात बार घूमी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
हालांकि राहत की बात ये रही कि इतने जोरदार एक्सीडेंट के बाद भी एक्टर और रेसर अजीथ कुमार कार से सुरक्षित बाहर आते दिखाई दिये. सेफ्टी गार्ड ने मौके पर पहुंच कर उन्हे दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकाला. अजीथ के मैनेजर ने बताया कि एक्टर अब पूरी तरह से ठीक हैं और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है. मेडिकल चेकअप के बाद डाक्टरों ने बताया कि वो एक बार फिर से रेस में हिस्सा लेने के लिए फिट हैं.





