Thursday, July 2, 2026
Home Breaking News MCD Action Against Coaching Centre : तीन होनहारों को निगलने के...

MCD Action Against Coaching Centre : तीन होनहारों को निगलने के बाद टूटी एमसीडी की कुंभकर्णी नींद, शुरु हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई

0
187
MCD Action Against Coaching Centre
MCD Action Against Coaching Centre

MCD Action Against Coaching Centre : देश की राजधानी दिल्ली में अवैध बिल्डिंग्स और खास तौर से  बेसमेंट्स में चल रहे कोचिंग इंस्टीट्यूट के खिलाफ अब कार्रवाई के लिए दिल्ली की नगर पालिका (MCD) की कुंभकर्णी नींद खुली है.तीन होनहार नौजवानों की मौत के पर चौतरफा आलोचना के बाद अब आनन फानन में एमसीडी के आयुक्त अश्विनी कुमार ने आदेश दिया है कि दिल्ली में बने अवैध बेसमेंट का सर्वे किया जाये.दिल्ली नगर निगम के आयुक्त ने कहा है कि सभी कोचिंग संस्थान एक जगह पर ही होने चाहिये.

MCD Action Against Coaching Centre: संसद में भी उठा सवाल ,घटना के लिए कौन जिम्मेदार ? 

राजेंद्र नगर के आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण हुए तीन छात्रो की मौत के बाद आज संसद में जमकर बवाल हुआ . पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ के सासंदों ने घटना को लेकर सवाल उठाये. घटना के बाद अब एमसीडी के आयुक्त ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. आयुक्त अश्विनी कुमार ने कहा कि ‘हमने कुछ चीजों पर काम किया है, जिससे पानी न जा सके और क्लीनिंग हो जाए.’ जो गैरकानूनी या अवैध बेसमेंट हैं, जहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं, उन पर कार्रवाई हुई है.सीलिंग की भी कार्रवाई की जा रही है.

अब घटना को लेकर अफसर जुनियर अफसरों की जिम्मेदारी तय करते नजर आ रहे हैं.एमसीडी आयुक्त अश्विनी कुमार का कहना है कि जो मेंटिनेंस इंजीनियर थे उनकी जिम्मेदारी थी कि वो वॉटर लॉगिंग को देखें. इंजीनियर्स के खिलाफ एक्शन लिया गया है, एसिस्टेंट इंजीनियर (AE) को बर्खास्त कर दिया गया है, वहीं जूनियर इंजीनियर (JE) को निलंबित कर दिया गया .

अश्विनी कुमार का कहना है जहां हादसा हुआ है,वहां 4 फुट के ऊपर की ड्रेन है . अब इसके हिसाब से कार्रवाई की जा रही है.दिल्ली में यह समस्या कई जगहों पर है.अश्विनी कुमार का कहना है कि दिल्ली में कई कोचिंग इंस्टीट्यूट हैं,सबको एक ही स्थान पर होना चाहिए.

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) आयुक्त अश्विनी कुमार ने कहा है कि भारी बारिश के कारण ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा के तीन अभ्यर्थियों की मौत हो जाने के बाद नगर निगम तीन मोर्चों पर काम कर रहा है, जिसमें बरसाती नालों पर से अतिक्रमण हटाना भी शामिल है.

एमसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के लिए खतरा बने अवैध बेसमेंट्स पर  कार्रवाई तेज कर दी गई है. एमसीडी तीन मोर्चों पर काम कर रही है. जहां जहां  बरसाती नालों पर अतिक्रमण किया गया है , और नालों की सफाई नही की जा सकी है, उनको हटाया जाना है. अवैध बेसमेंट के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है, जो सुरक्षा के लिए खतरा हैं.’