Monday, July 6, 2026
Home Breaking News नांदेड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल पर बोला हमला, कहा Rahul...

नांदेड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल पर बोला हमला, कहा Rahul Gandhi को सता रहा हार का डर

0
235
Rahul Gandhi PM Modi
Rahul Gandhi PM Modi

नांदेड। महाराष्ट्र के नांदेड में एक रैली को संबोधित करते हुए आज पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के रवैये के कारण ही यहां के किसान गरीब होते गए और उद्योगों से जुड़ी संभावनाएं खत्म होती चली गई। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि लाखों युवाओं को पलायन करना पड़ा। पीएम मोदी ने इसी के साथ राहलु गांधी और सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा। पीएम ने कहा कि राहुल गांधी Rahul Gandhi पहले अमेठी छोड़कर केरल के वायनाड गए, अब उन्हें वायनाड से भी हार का डर सता रहा है। पीएम ने कहा, शहजादे अब वायनाड छोड़कर दूसरी सेफ सीट ढूंढ रहे हैं। मोदी ने इसी के साथ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर निशाना साधा।

Rahul Gandhi को नहीं मिल रहे उम्मीदवार

पीएम ने तंज कसते हुए कहा, कुछ नेता लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ते और जीतते थे, इस बार उन्हें राज्यसभा के रास्ते प्रवेश करना पड़ रहा है।  पीएम ने कहा कि कांग्रेस का हाल तो ये है कि उसे उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे हैं और वो अभी से हार मान चुकी है। पीएम ने कहा कि ये हमारी सरकार है जो बंटवारे के पीड़ितों के लिए CAA लेकर आई है। CAA न होता तो हमारे सिख भाई-बहनों का क्या होता? लेकिन कांग्रेस इसका भी विरोध कर रही है। ऐसा लगता है कि 1984 का बदला कांग्रेस सिखों से अब तक ले रही है।

करतारपुर साहिब का काम हुआ पूरा

पीएम ने कहा कि खालसा पंथ की गुरु परंपरा और गुरु गोबिंद सिंह की सीख हमारी सरकार के लिए प्रेरणा रही है। करतारपुर साहिब कॉरिडोर का काम पूरा होने के बाद लाखों श्रद्धालुओं को वहां दर्शन में मदद मिल रही है।पीएम ने कहा कि अब हुजूर साहिब और हेमकुंड साहिब के दरबार तक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का इंतजाम करना होगा।