वर्ल्ड क्रिकेट में भारत का दबदबा है ये बात सब जानते हैं हालही में भारत के दो खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने कई ओल्ड रिकॉर्ड तोड़े और दुनिया में भारत का नाम रोशन किया. लेकिन इस बीच एक नया खिलाड़ी सामने आया जिसने विराट और रोहित तो क्या बल्कि बड़े बड़े धुरंदरों को भी पीछे छोड़ दिया.
जी हाँ वर्ल्ड क्रिकेट पर अब अचानक से एक नया बल्लेबाज छा गया है, जिसने भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे धुरंधरों को भी बहुत पीछे छोड़ दिया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पूरी दुनिया में रन बनाए हैं, लेकिन अब क्रिकेट की दुनिया पर एक नए खिलाड़ी का नाम हर तरफ छाया है. लेकिन एक अफ़सोस की बात ये है कि ये खिलाड़ी भारत का नहीं है बाकि भारत के चीयर विरोधी पाकिस्तान की टीम का है. जी हाँ पाकिस्तान का एक नया बल्लेबाज सऊद शकील ने ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है, जिसे टेस्ट क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में दुनिया का कोई भी क्रिकेटर नहीं बना पाया है.
पाकिस्तान के इस खतरनाक बल्लेबाज सऊद शकील ने अपने पहले सभी 7 टेस्ट मैचों में 50 से ज्यादा के स्कोर बनाए हैं. सऊद शकील ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. टेस्ट क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में दुनिया का कोई भी क्रिकेटर ये वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं बना पाया है. सऊद शकील ने अभी तक केवल सात टेस्ट मैच खेले हैं. सऊद शकील अपने पहले सभी 7 टेस्ट मैचों में 50 से ज्यादा के स्कोर बनाने वाले इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. सऊद शकील ने इस दौरान एक शतक और एक दोहरा शतक भी लगाया है.
सऊद शकील ने टेस्ट क्रिकेट में जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, उसे भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर, वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर बेसिल बुचर, पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर सईद अहमद और न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर बर्ट सटक्लिफ भी नहीं कर पाए हैं. सुनील गावस्कर, बेसिल बुचर, सईद अहमद और बर्ट सटक्लिफ ने अपने पहले सभी 6 टेस्ट मैचों में 50 से अधिक के स्कोर बनाए थे. अब सऊद शकील ने लगातार 7 टेस्ट मैचों में 50 से अधिक के स्कोर बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. सऊद शकील ने पाकिस्तान के लिए दिसंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. सऊद शकील ने पाकिस्तान के लिए 7 टेस्ट मैचों में 875 रन बनाए हैं. इस खिलाड़ी का बल्लेबाजी औसत 87.50 का है. सऊद शकील छोटे से करियर में ही 2 शतक, 1 दोहरा शतक और 6 अर्धशतक लगा चुके हैं.
वैसे यहाँ दुश्मनी भूलकर अगर टैलेंट देखा जाए तो सच में इस खिलाड़ी ने कमाल कर दिया.





