Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking News #KERALA : केरल के मलप्पुरम में हाउसबोट पलटने से18 लोगों की मौत,रेस्क्यू...

#KERALA : केरल के मलप्पुरम में हाउसबोट पलटने से18 लोगों की मौत,रेस्क्यू आपरेशन जारी.पीएम मोदी ने जताया शोक

0
623
kerala boat accident
kerala boat accident

 

केरल के मलप्पुरम जिले के तानुर में एक हाउस बोट (Kerala Boat Accident) के पलट जाने से 18 लोगों की मौत हो गई है. दुर्घटना की सूचना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अब तक 18 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक पहले 6 लोगों की मौत की सूचना थी लेकिन बाद में केरल सरकार के मंत्री वी अब्दुलरहमान से जानकारी दी कि संख्या बढ़ी है और तादात 15 तक पहुंच गई है. जाता जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या 15 से बढ़कर 18 हो गई है

मृतकों में  बड़ों के साथ बच्चे भी शामिल हैं.हादसे के समय बोट में 40 लोग सवार थे. घटना देर शाम हुई है. अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. राहत दल टार्च के साये में  पानी में लोगों के ढ़ूंढ रहा है.

बोट दुर्घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी शोक जताया है . पीएम मोदी के ट्वीटर से ये संदेश दिया गया है कि पीएम मोदी इस दुर्घटना से बेहद दुखी हैं. शोक संतप्त परिवार  के प्रति संवेदना देते हुए पीएम मोदी ने पीडित परिवारों को दो दो लाख रुपये का सहायता राशि देने की घोषणा की है. ये दो लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष से दिये जायेंगे.