Friday, July 3, 2026
Home Breaking News Atiq Ahmed:अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता और नूर कभी भी कर सकती...

Atiq Ahmed:अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता और नूर कभी भी कर सकती है सरेंडर, थाने में सरेंडर की अर्जी आई

0
470
shaista parveen
shaista parvin

प्रयागराज
माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Ahmed) और  आयशा नूर कभी भी कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं. आयशा नूर की तरफ से कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दी गई है. इस पर मुख्य दंडाधिकारी दिनेश कुमार गौतम ने धूमनगंज थाने से रिपोर्ट मांगी गई है.

अतीक अमहद के गैंग की कमान संभाल रही है शाइस्ता ?

उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Ahmed) और आयशा नूर ने ही मोर्चा संभाल कर अपने परिवार के लिए सुरक्षा कवच खड़ा करने का प्रयास किया था. किंतु मेरठ से सीसीटीवी आने के बाद जब यह स्पष्ट हुआ कि गुड्डू मुस्लिम आयशा के घर पर गया था. उसी समय आयशा उसकी बेटी के अलावा पति अखलाक को आरोपी बना दिया गया था. सभी महिलाएं फरार हो गई .अब शाइस्ता परवीन (Shaista Ahmed) तथा आयशा नूर और अशरफ की पत्नी जेनब फातमा के सरेंडर की चर्चा चल रही है.

शाइस्ता को पड़ने के लिए STF ने लगाया एड़ी-चोटी का जोर

शाइस्ता अहमद (Shaista Ahmed) को पकड़ने के लिए  यूपी एसटीएफ ने एडी चोटी का जोर लगा दिया है. इनाम की राशि को पचास हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया है. ड्रोन के जरिये प्रदेश के चप्पे चप्पे पर पुलिस नजर रखे हुए है लेकिन अब तक शाइस्ता अहमद (Shaista Ahmed) और उसकी नूर पुलिस की गिरफ्त से कोसों दूर है.

प्रयागराज में मौजूद है शाइस्ता अहमद ?

इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि शाइस्ता , नूर और अशरफ की पत्नी जैनब तीनों प्रयागराज में ही मौजूद हैं और यहां रहकर ही वो अतीक अहमद के सारे काले धंधों से जुड़ी संपत्तियों का हिसाब ले रही हैं. माना जा रहा है कि अतीक अहमद के सारे काले धंधों की सबसे बड़ी राजदार शाइस्ता अहमद ही है और अतीक अहमद की गिरफ्तारी और अब उसकी  मौत के बाद  गैंग का पूरा काम संभाल रही है.

अतीक की संपत्तियों के अपने नाम करा रही है शाइस्ता- सूत्र

UP STF सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाइस्ता अमहद अतीक अहमद की सारी संपत्ति धीरे धीरे अपने नियंत्रण में ले रही है. अतीक की कंपनियों को अपने नियंत्रण मे लेने के लिए लगातार अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट के संपर्क में है. हलांकि कहा ये भी जा रही था कि इस्लामिक नियमों के मुताबिक शाइस्ता अभी इद्दत में है. अतीक की हत्या के बाद 40 दिन तक वो इद्दत में रहेगी औऱ इस दौरान किसी से मुलाकात नही करेगी.लेकिन STF सूत्र बता रहे  है कि वो लगातार अकाउंटेट से संपर्क में है.  पुलिस अब अतीक और अशरफ के चार्टर्ड अकाउंटेट की तलाश मे जुट गई.

अब तीनों महिलाओं की सरेंडर की अर्जी ने एक बार फिर से इस हत्याकांड और जांच में सनसनी पैदा कर दी है. शाइस्ता अहमद वो कड़ी है जो  अतीक अहमद के सारे काले कारनामों और अकूत संपत्ति की जानकारी पुलिस को दे सकती है.