Friday, July 3, 2026
Home Breaking News एक गाड़ी की टक्कर से बचकर भागने के चक्कर में कई गाडियों...

एक गाड़ी की टक्कर से बचकर भागने के चक्कर में कई गाडियों को मारी टक्कर, वीडियो वायरल.

0
339
WAZIRABAD ACCIDENT
While trying to escape from a car collision, several vehicles collided, video viral.

दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के वजीरावाद इलाके की गली नंबर 3 में एक्सीडेंट (ROAD RAGE) का एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक शख्स ने एक्सीडेंट के बाद भागने के चक्कर में कई और गाड़ियों को टक्कर मार दी है.

पुलिस के मुताबिक रविवार की रात को पुलिस को (ROAD RAGE) इसके बारे में सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरु की है. आरोपी कार चालक का मेडिकल करवाया गया है. पुलिस अब ये पता लागने की कोशिश कर रही है कि कार चालक कहीं नशे में तो नहीं था.

पुलिस के मुताबिक आरोपी की Eco Sport कार चला रहा था. अचानक उसकी कार एक बाइक से टच हो गई. कार से टच होने के बाद बाइक वाले से आरोपी की बहस हो गई. बहस के दौरान मामला गर्मा गया. कई लोग जमा हो गये और लोग उग्र होने लगे. मामले को बढञता देख आरोपी कार चालक वहां से भागने लगा.

भागने के बीच उसने कई और गाड़ियों को भी टक्कर मार दी. गनीमत रही कि इसमें कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. पुलिस ने बताया कि आरोपी कार चालक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई बी कर दी. बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने ड्राइवर को छुड़ाकर अपने हिरासत में लिया. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. आरोपी वजीराबाद इलाके का ही रहने वाला है.

इस घटना ने दिल्ली में होने वाली रोडरेज की उन घटनाओं के बारे में याद जाता करा दी है जिसमे लोग जरा सी दुर्घटना हो जाने पर एक दूसरे को मरने मारने पर उतारु हो जाते हैं. इस कार चालक ने भी भीड़ को इकट्ठा होते देख वहां से फरार होना ही बेहतर समझा औऱ आनन फानन में कार चलाने के चक्कर में दूसरी गाड़ियों को टक्कर मार दी.राहत की बात ये रही कि किसी को कोई खास चोट नहीं लगी.