Wednesday, July 1, 2026
Home Breaking News बिहार बोर्ड 10वी के नतीजे घोषित,SMS के जरिये भी देख सकते हैं...

बिहार बोर्ड 10वी के नतीजे घोषित,SMS के जरिये भी देख सकते हैं रिजल्ट. 489 अंक पाकर मोहम्मद रुमान अशरफ बने टॉपर

0
429
bihar board 10th result
bihar board 10th result

पटना : बिहार बोर्ड ने 10 वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये है. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने प्रेस काफ्रेंस कर बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा की. इस साल बोर्ड की परीक्षा में 16 लाख 37 हजार 414 छात्र शामिल हुए थे

छात्र अपना रिजल्ट इस लिंक पर क्लीक कर देख सकते हैं.

biharboardonline.bihar.gov.in

SMS के जरिये भी जान सकते हैं रिजल्ट

अगर छात्रों को आन लाइन रिजल्ट देखने में दिक्कत आ रही है तो छात्र एसएमएस के जरिये भी अपना रिजल्ट  जान सकते हैं. इसके लिए सबसे मैसेज पर टाइप करें BIHAR10 और बिना स्पेस दिये अपना रोल नंबर दर्ज करें. रिजल्ट आपके  फोन पर आ जायेगा.

इस साल 10वीं की परीक्षा में 489 अंक पाकर मोम्मद रुमान अशरफ ने टॉप रैंक हासिल किया है. दूसरे स्थान पर दो लडकियों ने बाजी मारी है . नम्रता कुमारी और ज्ञानी अनुपमा ने 486 अंक हासिल किए हैं. तीसरे स्थान पर भी 484 अंक हासिल करने वाले तीन छात्र-छात्राएं  संजू कुमारी, भावना कुमारी और जयनंदन कुमार पंडित हैं.