पटना – पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों की जगह पर राजीव मिश्रा बन सकते हैं नये एसएसपी . उन्हें केंद्र की प्रतियुक्ति से वापस बिहार भेज दिया गया है. राजीव मिश्रा ने शुक्रवार को बिहार पुलिस मुख्यालय में योगदान भी कर लिया है. राजीव मिश्रा अभी तक CBI में SP की प्रतिनियुक्त पर थे. बिहार में रहते हुए राजवी मिश्रा पटना के ट्रैफिक एसपी, पटना वेस्ट, गया SSP सहित कई जिलों में सेवा दे चुके हैं . वर्तमान SSP मानवजीत सिंह ढिल्लों के प्रमोशन ( DIG रैंक) के बाद ये जगह खाली हुई है. फिलहाल ढिल्लो अभी पटना SSP के प्रभार में हैं…
राजीव मिश्रा को सीबीआई से वापस अपने होम कैडर मे भेज दिया गया है. सीबीआई ने इसकी सूचना जारी कर दी है


