Rahul Gandhi Reaction Dog Controversy : संसद के शीतकालीन सत्र का माहौल पहले दिन से ही काफी गर्म है. कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी द्वारा संसद परिसर में कुत्ता लेकर पहुंचने के बाद शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक तकरार का बड़ा विषय बन गया है. भाजपा नेता जगदंबिका पाल ने इसे संसद की मर्यादा का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग की है. वहीं इस घटना पर जब मंगलवार को राहुल गांधी ने पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होने मजाक में ही सही लेकिन इसे एक नया रंग दे दिया.
Rahul Gandhi : लगता है आज कुत्ता ही मेन टॉपिक है ?
मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “ मुझे लगता है कि आज कुत्ता ही मेन टॉपिक है. बेचारे कुत्ते ने क्या किया? क्या कुत्तों को यहां आने की इजाजत नहीं है? शायद पालतू जानवरों को अनुमति नहीं है. मुझे लगता है कि आजकल भारत इन्हीं चीजों पर चर्चा कर रहा है. इस बीच राहुल गांधी ने कहा कि क्या केवल पालतू जानवर को ही अंदर ही जाने की इजाजत है ? ”
It is a shame that dogs have become the topic of debate today. What did that poor dog do? Are these only topics left now?
— Ankit Mayank (@mr_mayank) December 2, 2025
— LoP Rahul Gandhi 😂🔥pic.twitter.com/C2Dily42jf
राहुल गांंधी के इस बयान के बाद भाजपा की तरफ से ओर भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है.
पूरा मामला क्या है?
शीतकालीन सत्र के पहले दिन रेणुका चौधरी एक पिल्ले को लेकर संसद पहुंचीं, जिसके बाद भाजपा ने संसद की गरिमा पर सवाल उठाए. जवाब में रेणुका चौधरी ने कहा कि उन्होंने पिल्ले को सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए कार में बैठाया था. उन्होंने यह भी कहा कि विवाद बेवजह खड़ा किया जा रहा है और असली “काटने वाले ” संसद में बैठे हैं—उनका यह बयान और भी विवादित हो गया.
Renuka choudhary ने संसद और सांसदों की कर दी भारी बेईज्जती. #renukachowdary #dog #parliament #mp pic.twitter.com/CNhHWjJVoJ
— The Bharat Now (@thebharatnow) December 1, 2025
भाजपा का पलटवार
राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपने और रेणुका चौधरी के बयान टीवी पर देखकर अपना आचरण समझना चाहिए. पात्रा ने दावा किया कि राहुल गांधी ने यह स्वीकार नहीं किया कि संसद में ऐसे कार्यों की अनुमति नहीं होती.

