छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, शिक्षक पदों पर होंगे हजारों भर्ती

लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 4,708 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। विभाग ने इसके लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को आधिकारिक पत्र भेज दिया है।

वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद अब इन पदों पर भर्ती की अनुमति मिल चुकी है। शिक्षा विभाग ने व्यापमं से आग्रह किया है कि यह प्रतियोगी परीक्षा 2025-26 सत्र में आयोजित की जाए और समय-सारणी जल्द जारी की जाए।

इस भर्ती में विभिन्न वर्गों के शिक्षक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक के पद शामिल होंगे। यह अवसर छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा मौका साबित होगा।

Latest news

Related news